छत्तीसगढ़
थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार मवेशी तस्कर को किया गया गिरफ्तार
बिलासपुर| दिनांक 23.06. 2021 को कुछ व्यक्तियों द्वारा ट्रक क्रमांक एचआर 38 क्यू 3253 में अवैध रूप से मवेशी भरकर क्रूरता पूर्वक मस्तूरी तरफ से जोंधरा की ओर से बूचड़ खाना ले जाने की सूचना पर पचपेड़ी बैरियर के पास नाकाबंदी कर ट्रक वाहन क्रमांक एचआर 38 क्यू 3253 को रोककर ट्रक को चेक करने पर 42 नग कृषि योग्य छोटा बड़ा बछड़ा जिसमें से तीन बचडा मृत हालत में मिला वाहन में वाहन चालक सहित चार व्यक्ति सवार थे जिन्हें पूछताछ करने पर अपना अपना नाम मलकीत सिंह, सलाउद्दीन फकीर अजहर फकीर जुबेर खान बताएं जिन लोगों ने उक्त मवेशियों को वारिस कुरैशी उर्फ सानू एवं इमरान कुरेशी पीता यासीन कुरेशी तथा साहेब लाल कुर्रे के साथ मिलकर बूचड़खाना ले जाना बताएं जिन्हें कब्जा पुलिस लिया जाकर उक्त आरोपी गणों का कृत्य अपराधिक कृत्य का पाए जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।
उक्त मामले में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकपारुल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चकरभाटा गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में पचपेड़ी पुलिस द्वारा 6 आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी कर एक अन्य फरार आरोपी इमरान कुरेशी पिता यासीन कुरेशी निवासी भारती नगर बिलासपुर का लगातार पता चला किया जा रहा था दौरान पता तलाश आज दिनांक 6.11.22 को मुखबिर से सूचना मिली की फरार आरोपी इमरान कुरेशी को भारतीय नगर बिलासपुर में देखा गया है सूचना पर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज द्वारा मुखबिर को आरोपी के पीछे तैनात कर अपने स्टाफ के साथ सूचना स्थल पर पहुंच घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ थाना लाकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारने पर विधिवत आज दिनांक 06.11.22 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर रवाना किया गया कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, सऊनि सहेत्तर कुर्रे, आर. देवेंद्र मरकाम, रोशन खांडेकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
