Connect with us

छत्तीसगढ़

लड़की का अपहरण कर ले गया था झारखंड से हरीद्वार, बिल्हा पुलिस ने बालिका को आरोपी के घर से किया बरामद

Published

on

The girl was kidnapped and taken away from Jharkhand to Haridwar

बिलासपुर| दिनांक 02.09.2022 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक बहन को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना बिल्हा में अप क्रमांक 225/2022 धारा 363 भादवि अज्ञात आरोपी के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। मामले कि गंभीरता को देखते हुये उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के द्वारा अपहृत बालिका की शीघ्र पतासाजी कर बरामद करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित करने पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहूल देव शर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक सीडी लहरे (एस.जे.पी.यु. बिलासपुर) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा अंजना केरकेट्टा के द्वारा अपहृत बालिका एवं आरोपी की पता साजी हेतु टीम गठीत कर पतासाजी दौरान सूचना मिली कि संदेही आरोपी अजय उर्फ जय यादव बालिका को भगा कर ग्राम बोरसी अपने घर में छुपा कर रखा कि सूचना पर अपहृत बालिका एवं आरोपी अजय उर्फ जय यादव की पतासाजी हेतु पुलिस टीम बिल्हा को रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें   कांकेर: BSF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

ग्राम बोरसी थाना पामगण जिला जांजगीर में अपहृत बालिका पीडिता एवं आरोपी जय यदाव मिले। आरोपी के कब्जे से पीडिता की मौके पर बरामदगी किया गया। पीडिता के कथन के आधार पर आरोपी जय यादव पीडिता को शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ झारखंड एवं हरीद्वार ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366(A), 376 भा0द0वि0 एवं पोक्सो की धारा 4/5(ठ) जोडी गई। आरोपी जय यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यावाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा, उप निरी रामचंद्र साहू, आरक्षक रूपलाल चंद्रा, संतोष मरकाम, रंजीत खलखो, महिला आरक्षक बिंदा अवस्थी का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   निजात अभियान: अवैध शराब बिक्री करने वालों पर तखतपुर पुलिस की कार्यवाही जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 564.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   स्कूल बस और यात्री बस में लगेंगे जीपीएस और पैनिक बटन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending