Connect with us

छत्तीसगढ़

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत मिली बड़ी सफलता

Published

on

🚨 सरकण्डा पुलिस ने 3 बालिकाओं को सूचना प्राप्ति के 24 घण्टे में किया रिकवर

🚨 अभ्यासिक अपराधी विनय मलिक के कब्जे में थी बालिकाएं

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11/03/24 को 3 बालिकाएं, जिनमें 2 नाबालिग और 1 बालिग थी, के परिजनों की सूचना पर गुम इंसान क्रमांक 59/24, 60/24 तथा 61/24 कायम किया तथा धारा 363 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 316/24 एवं 317/24 पंजीबद्ध किया गया था।

मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) पूजा कुमार को अवगत कराया गया। सरकण्डा पुलिस द्वारा तत्काल लापता बालिकाओं के संबंध में धरातल पर तथा साइबर स्पेस में पतासाजी शुरू की गयी। पतासाजी के दौरान बालिकाओं की जिस फ़ोन नम्बर पर बात हो रही थी

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल के पिता की अचानक तबीयत खराब, कोरिया से एयरलिफ्ट कर रायपुर लाने की तैयारी

, वह फ़ोन अभ्यासिक अपराधी विनय मलिक के पास होने का पता चला। इस पर तत्काल सरकण्डा थाना के द्वारा विशेष टीम गठित कर विनय मलिक की लोकेशन प्राप्त कर घेराबंदी की गयी। घेराबंदी करने के पश्चात विनय मलिक के ठिकाने पर रेड करने पर तीनों बालिकाएं एक कमरे में बंद थीं और दूसरे कमरे में विनय मलिक था।

रेड की कार्यवाही के दौरान अभ्यासिक अपराधी विनय मलिक द्वारा भागने की कोशिश की जा रही थी, जिसे सरकण्डा थाने के स्टाफ द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया। तीनों बालिकाओं को दिनांक 12/03/2024 को सकुशल दस्तयाब कर विधिवत परिजनों को सुपुर्द किया गया है। मामले में विवेचना जारी है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मादक पदार्थ गांजा बेचने वाला आरोपी सकरी पुलिस की गिरफ्त में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सारंगढ़ बिलाईगढ़ : सारंगढ़ में शुरू हुआ ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीन की चेकिंग
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मंत्री लखमा बोले- कोई नहीं चाहता शराबबंदी हो, शराब दुकान खोलने की उठ रही मांग
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending