Connect with us

छत्तीसगढ़

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा ली गई बिलासपुर पुलिस अधिकारियों की बैठक

Published

on

डॅा. संजीव शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज, बिलासपुर के द्वारा बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक बिलासागुड़ी के सभाकक्ष में ली गई। बैठक में श्री रजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक एवं जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने गुण्डे, बदमाशों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। विशेष रूप से आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों, गुण्डा बदमाशों एवं संदेहियों की गतिविधियों पर निगाह रखकर कड़ी कार्यवाही करने पर जोर दिया गया। क्षेत्र में नशे बाजों और अड्डेबाज़ों के विरूद्ध कठोर कदम उठाने एवं अवैध मादक पदार्थों के संबंध में गुप्त सूचना संकलन कर उनके स्त्रोत का पता लगाकर वृहत् रूप से कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने निर्देशित किया गया ।

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चलाया जा रहा है “आपरेशन अमानत” अभियान, डेढ़ करोड़ के सामान की रिकवरी कर उनके मालिको को सौपा गया

जेल से छूटने वाले अपराधियों की जानकारी लेकर उनकी गतिविधियों पर विशेष निगाह रखने निर्देशित किया गया, ताकि वह अपराध की पुनरावृत्ति न करें । गेंग बनाकर संगठित अपराध घटित करने वाले गिरोहों पर प्रभावी कार्यवाही की जावे ताकि वह स्वच्छंद होकर आपराधिक घटना न कर सकें। इसी प्रकार चाकू बाजों की सूची बनाकर कार्यवाही की जावे। उन्हें किसी भी हालत में गंभीर धाराओं के तहत राउंडअप किया जाये ।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों को विशेष रूप से हिदायत दी गई है कि किसी भी घटना की सूचना मिलते ही वह तत्काल पहुंचे, रिस्पांस टाईम का विशेष ध्यान रखा जावे, वहीं साक्ष्य की दृष्टि से भी त्वरित कार्यवाही की जाय । सामुदायिक एवं सामाजिक शांति एवं व्यवस्था में खलल डालने वाले विषयों को ध्यान में रखकर सूचना तंत्र इतना प्रभावी होना चाहिये कि किसी भी अव्यवस्था के पूर्व ही ऐसे असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही कर उनके आपराधिक मंसूबों को ध्वस्त किया जा सके।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : पिता ने 12 साल की बेटी ने को जलाया जिंदा..

पुलिस बल में अनुशासनहीनता अक्षम्य है, अनुशासनहीता पूर्णतः समाप्त किया जावेगा। प्रतिदिन संध्या के समय 06 के बाद क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी आवश्यक है। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा विजिबल पुलिसिंग, जिला बदर की कार्यवाही एवं गुण्डे बदमाशों पर प्रभावी कार्यवाही के लिये बिलासपुर पुलिस की सराहना की गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिले में शांति एवं व्यवस्था बनाये रखने दिये गये निर्देशानुसार प्रभावी कार्यवाही कर पुलिस का आदर्श स्वरूप प्रस्तुत करने की अपेक्षा की गई।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: युवा नेता सन्नी केसरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, लोग दे रहें आशिर्वाद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Breaking : झीरम कांड की जांच के लिए बना नया आयोग, दो जस्टिस करेंगे जाँच
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   केंद्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार गरीबों को समर्पित – परमानंद साहू
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending