Connect with us

छत्तीसगढ़

सदर बाजार सुगम यातायात व्यवस्था में DSP ट्रैफिक द्वारा व्यापारियों के साथ बैठक

Published

on

बिलासपुर| पूर्व दिवस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा द्वारा शहर की मुख्य मार्ग, व्यवसायिक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु निर्देशित किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक(यातायात) ललिता मेहर एवं कोतवाली यातायात निरीक्षक अरविंद किशोर खलखो की उपस्थिति में सदर बाजार, गोलबाजार के व्यापारियों के साथ बैठक ली।

सदर बाजार, गोल बाजार शहर का व्यस्तम मार्ग होने एवं व्यवसायिक परीक्षेत्र होने के कारण प्रतिदिन यहां वाहनों का आवागमन रहता है, जिससे यातायात का दबाव प्रतिदिन बना रहता है । यातायात सुदृढ़ और सुव्यवस्थित रखने के मद्देनजर आज यातायात डी0एस0पी0 एवं यातायात कोतवाली प्रभारी एवं व्यापारिक संघ के पदाधिकारियों की यातायात मुख्यालय बिलासपुर में बैठक रखी गई थी जिसमे में मुख्य रूप से दुकान के सामने दुकान से सम्बंधित समान रखने, अपने व अपने स्टाफ की गाड़ी पार्किंग निर्धारित पार्किंग स्थल में रखने,पार्किंग स्थल में अवैध कब्जा ना करने, दुकान के सामने दुकान से संबंधित स्टैंड ना लगवाने, दुकान का सामान पार्किंग स्थान में ना फैलाने, “कार ड्रॉप एंड गो” पार्किंग में लगाने, अपने दुकान के सामने ठेला ना लगने देने, दुकान बंद रहने की स्थिति में दुकान के सामने स्थान पर अन्य दुकान ना लगने देने, अतिक्रमण कार्यवाही में सहयोग करने एवं यातायात व्यवस्था में सहयोग करने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें व्यपारियों ने सहजता से अपनी सहमति दी।

यह भी पढ़ें   सार्वजनिक स्थान पर पिस्टल लहराने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पिस्टल सहित दो जिंदा कारतूस बरामद

यातायात पुलिस इस बैठक के माध्यम से अपील करता है की दुकान संचालक अपने दुकान से संबंधित किसी भी सामग्री एवं दुकान से संबंधित साइन बोर्ड अन्य सामग्रियों को पार्किंग स्थान पर ना रखते हुए सुगम यातायात एवं पार्किंग में सहयोग करें। आज की बैठक में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) ललिता मेहर ,कोतवाली निरीक्षक अरविंद किशोर खलखो, सदर बाजार गोल बाजार व्यापारी संघ के अर्जुन भोजवानी, बिहारी ताम्रकार, विश्व मोहन पांडे, भुनेश्वर जयसवाल, शेखर मुदलियार, राजू सलूजा उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   महाकाल सेना ने किया सांसद विजय बघेल का ज़ोरदार स्वागत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   29 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सार्वजनिक स्थान पर पिस्टल लहराने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पिस्टल सहित दो जिंदा कारतूस बरामद
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending