Connect with us

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप को मिला अच्छा प्रतिसाद

Published

on

लगभग 1300 युवाओं को मौके पर ही मिला कंपनियों का ऑफर लेटर

विधायक श्री अमर अग्रवाल ने अनंतिम रूप से चयनित युवाओं को सौंपे ऑफर लेटर

बिलासपुर, 27 जून 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर यहां आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप काफी सफल रहा। बड़ी संख्या में लोग नौकरी की चाह में कैंप में बायोडाटा लेकर पहुंचे। निजी कंपनियों द्वारा इन्टरव्यू के बाद लगभग 1300 युवाओं को कैंप में ही ऑफर लेटर दिए गए। स्थानीय विधायक श्री अमर अग्रवाल ने समापन समारोह में युवाओं को ऑफर लेटर बांटकर शुभकामनाएं दी। तकनीकी शिक्षा और रोजगार मंत्री श्री विजय शर्मा ने दूरभाष के जरिए कैंप के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने आने वाले समय में इस तरह के और कैंप लगाने को कहा है।

लखीराम अग्रवाल स्मृति ऑडिटोरियम में आज आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप में 43 नियोक्ता कंपनियों ने 6 हजार 420 पदों के लिए भर्ती करवाने में रुचि दिखाई। 5 हजार 500 आवेदकों ने फार्म लिया। 3 हजार 800 युवाओं ने आवेदन दिया जिसमें से 1300 लोगों को ऑफर लेटर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। उन्होंने सभी चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में रोजगार देना सबसे बड़ी चुनौती है।

यह भी पढ़ें   मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी,कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत इन लोगों कोर्ट ने जारी किया समन

मेगा प्लेसमेंट कैंप की शुरुआत 2005 से हुई। हमारी सरकार की प्राथमिकता युवाओं को रोजगार देना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा युवाओं को ध्यान में रख कर नीतियां बनाई जा रही हैं। युवाओं को अपना रोजगार स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन दिया जा रहा है। युवाओं के लिए इस प्रकार के प्लेसमेंट कैंप के जरिए एक प्लेटफार्म मिलता है । वहीं नियोक्ता के लिए भी कर्मचारियों का ऐसे कैंप से चयन करना आसान होता है।
समापन कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्री आर पी चौहान, सहायक कलेक्टर और कैंप आयोजन के नोडल अधिकारी श्री तन्मय खन्ना, रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय के उपसंचालक श्री वी. के. केड़िया, उपसंचालक रोजगार कार्यालय श्री अमर पहारे सहित बड़ी संख्या में युवा और नियोक्ता कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें   112 वाहन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, आगामी उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया

कलेक्टर ने उम्मीदवारों का बढ़ाया हौसला : कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने मेगा प्लेसमेंट कैंप का जायजा लिया। कैंप में आए प्रतिभागियों से चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया।

युवाओं ने कहा सराहनीय पहल – प्लेसमेंट कैंप में चयनित युवाओं ने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित यह प्लेसमेंट कैंप बहुत उपयोगी रहा। हम जैसे बेरोजगारों को इसके जरिए रोजगार मिला। बिलासपुर के मंगला निवासी श्री आशीष यादव , अनुपमा तिवारी, सन्नी कुमार कुर्रे, डोमेश कुमार कोसले सहित अन्य युवाओं ने सरकार के प्रति आभार जताया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   दिल्ली रवाना होने से पहले बोले सीएम भूपेश बघेल, शीर्ष नेतृत्व में परिवर्तन हो....

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   मध्यप्रदेश: सरपंच के घर लोकायुक्त का छापा, 10 करोड़ की बेनामी संपत्ति उजागर

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading

news

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

Published

on

State President of Helping Hands Club Foundation Women's Wing Babita Agarwal received the National Agra Jyoti Alankaran Samman

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें   यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने SECR की 16 ट्रेनों को किया रदद्

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending