Connect with us

छत्तीसगढ़

“कठपुतली रैली” के माध्यम से दिया, यातायात जागरूकता का संदेश”

Published

on

डी0एस0पी0 ट्रैफिक ने स्वयं नेतृत्व करते हुए 6 किलोमीटर की जागरूकता रैली संपन्न कराई

दिनांक 15 जनवरी से 14 फरवरी तक निरंतर चलने वाले सड़क सुरक्षा माह 2024 के अंतर्गत जैसा कि प्रतिदिन विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया जाता है, उसी क्रम में आज “कठपुतली यातायात जागरूकता पैदल रैली” का प्रारम्भ महाराणा प्रताप चौक से किया गया था

यातायात जन जागरूकता के कार्यक्रम के अंतर्गत ही आज मनोरंजक एवं आकर्षक ढंग से तैयार कठपुतली के माध्यम से एवम लाउड हेलर से प्रचार प्रचार एवं फ्लेक्स के माध्यम से निकाली गई ,जो की महाराणा प्रताप चौक,भारती नगर चौक तालापारा मगर पर इंदु चौक मंदिर चौक, सिंधु कॉलोनी रोड गणेश चौक, मुंगेली नाका रोड रैली विभिन्न चौकों पर यातायात के नियमों का प्रचार प्रचार एवं जागरूकता के संदेश देते हुए मंगला चौक पर समाप्त की गई, यातायात का प्रयास है कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिस प्रकार से विभिन्न कार्यक्रम किया जा रहे हैं माह के अंतिम तक इसी प्रकार से यातायात के जन जागरूकता कार्यक्रम शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें   लग्जरी कार और बाइक में गांजा तस्करी करते 4 पकड़ाए, ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे 4 लाख का गांजा

कठपुतली यातायात जन जागरूकता रैली में सड़क सुरक्षा समिति के सभी वरिष्ठ सदस्यों ने प्रारंभ से लेकर अंत तक रैली में सहभागी रहे,जिनमें अशोक श्रीवास्तव,

राजेश पांडे ,निर्मला ध्रुव,रेखा गुल्ला,किरण मोहित्रा,मदन मोहन गुल्ला, अंजलि चावला एवं यातायात के यातायात के उप निरीक्षक उमाशंकर पांडे सहायक उप निरीक्षक डी0डी0 सिंह प्रधान आरक्षक कुशल कौशिक, प्रधान आरक्षक हेमंत राव आरक्षक सैय्यद जावेद अली, आरक्षक शैलेंद्र सिंह आरक्षक सदानंद धुरी, आरक्षक रोहित साहू आदि शामिल रहे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: युवती का न्यूड शव खेत में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या का अंदेशा....
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: सड़क हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत, रायपुर, पेंड्रा, महासमुंद के बाद पत्थलगांव में हुआ भीषण हादसा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कोटा थाना क्षेत्र में युवकों से मारपीट कर मोबाईल और रकम लूट के फरार दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending