Connect with us

छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजनाः महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर एक कदम

Published

on

छोटी-छोटी जरूरतों के लिए निर्भरता अब होगी कम

बिलासपुर, 07 फरवरी 2024/प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना शुरू की गई है योजना के सफल क्रियान्वयन को लेेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन के सभी संबंधित विभाग योजना के क्रियान्वयन को लेकर तत्परता से जुटे हंै। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनें योजना का लाभ दिलाने के लिए महिलाओं को सहयोग दे रही है।

राज्य सरकार की महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजना महतारी वंदन को लेकर वनांचल ब्लाक कोटा में महिलाओं के बीच जबरदस्त उत्साह है। महिलाएं सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में आगे आ रही हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: संस्कृति विभाग ने मनाया आजादी का 75वां अमृत महोत्सव

पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा योजना के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां ग्रामीण महिलाओं को दी जा रही है। ब्लाॅक कोटा के ग्राम अमने की सचिव स्मिता पाण्डेय ने बताया कि महतारी वंदन योजना के लिए उनके द्वारा सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजांे के विषय में ग्रामीण महिलाओं को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम अमने में योजना को लेकर महिलाएं बेहद उत्साहित है और बड़ी संख्या में केन्द्र पहुंच कर फार्म भर रही हैं।

ग्राम पंचायत हिर्री की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता मरकाम ने कहा कि वे शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में अपनी भागीदारी निभा रही है और निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना का फार्म भरने में महिलाओं की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से निश्चित रूप से महिलाओं के आर्थिक स्तर में सुधार होगा। योजना के तहत आवेदन भरने पहुंची बुजुर्ग महिला फूलकुंवर ने कहा कि सरकार से मिलने वाली सहायता राशि को वह अपने खान-पान और स्वास्थ्य पर खर्च करेंगी जिससे उनके परिवार को सहयोग मिलेगा और वह स्वयं अपने खर्च का वहन कर पाएंगी। उन्होंने इस संवेदनशील पहल के लिए सरकार का आभार जताया।

यह भी पढ़ें   जीरम घाटी हमले की 9वीं बरसी आज

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल अनुसुइया उइके का ट्विटर अकाउंट फिर से बहाल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Job: प्राचार्य-व्याख्याता के पद पर निकली भर्ती
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बालोद में पहली बार जिजीविषा कार्यक्रम का आयोजन, एम्पलाय- एम्पलायर्स मीट में 500 से ज्य़ादा युवाओं को मिला रोजगार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending