छत्तीसगढ़
बिलासपुर : मोहर्रम पर्व कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया जाए, शांति समिति द्वारा की गई अपील
बिलासपुर| मोहर्रम पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया जाए। जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में यह अपील की गई। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी बी.एस.उईके की अध्यक्षता में 10 अगस्त 2021 को मंथन सभाकक्ष में मोहर्रम पर्व के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। मोहर्रम का त्यौहार 11 अगस्त से 20 अगस्त तक मनाया जाएगा। मोहर्रम के अहम दिन 17 अगस्त, 19 अगस्त तथा विसर्जन 20 अगस्त को होगा। कार्यक्रम स्थल पर मास्क, सैनेटाईजर अनिवार्य रूप से रखना होगा।
मोहर्रम के समापन के दिन सिम्स से जूना बिलासपुर तक एकांगी मार्ग रखा जाएगा। ताजियों का विसर्जन मरीमाई कब्रिस्तान में होगा। इस दौरान पुलिस विभाग को पुलिस बल पर्याप्त संख्या में तैनात करने के निर्देश दिए गए। समस्त आयोजकों द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करना होगा। लाउड स्पीकर नियंत्रित ध्वनि में सुप्रीम कोर्ट की गाईडलाईन का पालन करते हुए चलाने की अनुमति होगी। पर्व के दौरान पुलिस विभाग को समस्त चैक-चैराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने, व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने की चाक चैबंद व्यवस्था की जिम्मेदारी, नगर पालिक निगम को साफ सफाई, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था एवं विसर्जन के दिन तीन बार जल की आपूर्ति, फायर बिग्रेड की व्यवस्था, विद्युत विभाग को बिजली की आपूर्ति निरंतर करने, सिम्स एंव जिला अस्पताल को आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु एम्बुलेंस, चिकित्सकों एवं अन्य सहयोगी कर्मचारियांे को तैनात करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एडीशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी, महेश शर्मा, शांति समिति के सदस्य नगर निगम सभापित शेेख नजरूद्दीन, फिरोज कुरैशी, हबीब मेमन, शब्बीर खान, इकबाल हुसैन, संतोष कौशल, मोहम्मद फराज खान सहित अन्य सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।मोहर्रम पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया जाए|
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
