Connect with us

छत्तीसगढ़

नारायणपुर: गोठानों हेतु पैरा इक्ट्ठा करने किया जा रहा, बेलर मशीन का उपयोग

Published

on

Narayanpur: Para is being collected for Gothans, use of baler machine

नारायणपुर| कृषि अभियांत्रिकी कांकेर से उपलब्ध बेलर मशीन द्वारा नारायणपुर जिले के ग्राम देवगाव में कृषकों के खेतों में हार्वेस्टर मशीन से धान कटाई उपरांत पराली को पैरा बेल बनाकर जिले के गौठान ग्राम देवगांव, नेलवाड, छिनारी, भाटपाल, रंगाव गराजी नेतानार एवं एडका में पशुओं के चारा हेतु भण्डारण गोठान समिति द्वारा किया जावेगा।

बेलर मशीन से पैरा बंडल हेतु ग्राम देवगांव के कृषक महेश राम देवांगन, गणेशराम देवांगन, काण्डेराम करंगा, राम कृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर कृषि प्रक्षेत्र केरलापाल कृषि विज्ञान केन्द्र केरलापाल द्वारा पैरादान किया जा रहा है, बेलर मशीन पैरा बंडल बनाने हेतु प्रदर्शन बीते 28 नवम्बर से प्रारंभ किया गया है। इस दौरान कुल 721 बण्डल पैराबेल बनाया गया। प्रत्येक बंडल का वजन लगभग 20 किलोग्राम है, मशीन द्वारा पैरा बंडल बनाने का प्रदर्शन शतत जारी हैं। जिले मे लगभग 2000 पैरा बण्डल बेलर मशीन द्वारा तैयार किया जावेगा।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, ग्रामीणों सहित अधिकारियों ने ली मतदाता शपथ


कृषक श्री महेश राम देवांगन ने बताया कि मैं 14 एकड़ में पैरा बंडल बनाने हेतु पैरा दान कर रहा हूँ। कृषि अभियांत्रिकी कांकेर द्वारा निःशुल्क पैरा बंडल बनाया जा रहा है, जिसे नजदीक के गौठान ग्राम देवगांव, नेलवाड, छिनारी, भाटपाल, रेमावण्ड के गोठान समिति द्वारा परिवहन कर पशुओं के चारा हेतु भण्डारण किया जावेगा। इसके पूर्व मैं रबी फसल की तैयारी हेतु पराली को जला देता था, जिससे पर्यावरण प्रदुषण होता था एवं मिट्टी की उर्वरकता शक्ति भी कमजोर हो जाती थी। उक्त प्रदर्शन जिला प्रशासन एवं उप संचालक कृषि नारायणपुर के मार्गदर्शन में कृषि अभियांत्रिकी कांकेर द्वारा किया जा रहा हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रेल पर्यटन को नया आयाम देता “गर्वी गुजरात”
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   ​छत्तीसगढ़ में 2 से 4 नवंबर तक बारिश के आसार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: अब गोबर से बनेगा प्राकृतिक पेंट
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending