Connect with us

छत्तीसगढ़

National Manuscript Survey Campaign: छत्तीसगढ़ में पांडुलिपि अभियान को मिलेगी नई गति, जनसहभागिता से बढ़ेगा अभियान, सीएम साय ने जनता से की ये अपील         

National Manuscript Survey Campaign: रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन ज्ञान परंपरा के संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हमारी पांडुलिपियाँ हमारी सभ्यता, संस्कृति और ज्ञान-वैभव का जीवंत प्रमाण हैं, जिन्हें सुरक्षित रखकर भावी पीढ़ियों तक पहुँचाना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।

Published

on

National Manuscript Survey Campaign: रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन ज्ञान परंपरा के संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हमारी पांडुलिपियाँ हमारी सभ्यता, संस्कृति और ज्ञान-वैभव का जीवंत प्रमाण हैं, जिन्हें सुरक्षित रखकर भावी पीढ़ियों तक पहुँचाना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया ‘ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान’ इस दिशा में एक दूरदर्शी और महत्वपूर्ण पहल है। यह अभियान देशभर में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों का सर्वेक्षण कर उन्हें सुरक्षित, संरक्षित और डिजिटल माध्यम से सुलभ बनाने का कार्य कर रहा है।

ज्ञानभारतम मोबाइल एप का विवरण करें दर्ज

उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके पास कोई प्राचीन पांडुलिपि, हस्तलिखित ग्रंथ या ताड़पत्र सुरक्षित हैं, तो वे ज्ञानभारतम मोबाइल एप पर उनका विवरण दर्ज कर इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों का यह छोटा-सा प्रयास हमारी सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने में एक बड़ा योगदान सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें   कोण्डागांव : लता के घर कभी थी आर्थिक तंगी अब कहलाती हैं बैंक दीदी, समूह से जुड़कर बैंक सखी के साथ फैंसी एवं कपड़ों की खोली दुकान

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि जनभागीदारी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध ज्ञान परंपरा को नई पहचान मिलेगी और यह धरोहर आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रूप से पहुँच सकेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अपनी जड़ों को सहेजते हुए इस सांस्कृतिक अभियान में सहभागी बनें और ज्ञान की इस अमूल्य धरोहर को गर्व के साथ आगे बढ़ाएँ।

ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को किया गया प्रारंभ

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा “ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान” एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में उपलब्ध पांडुलिपियों का सर्वेक्षण कर उन्हें सुरक्षित, संरक्षित एवं डिजिटल माध्यम से भावी पीढ़ियों तक पहुँचाना है। मार्च 2026 से प्रारंभ इस राष्ट्रव्यापी अभियान में छत्तीसगढ़ राज्य की भी नियमित सहभागिता हो रही है।

यह भी पढ़ें   धमतरी: आदमखोर तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद

26 जिलों में हुआ जिला स्तरीय समिति का गठन

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में से 26 जिलों में जिला स्तरीय समिति का गठन और नोडल अधिकारी की नियुक्ति हो गई है, शेष 07 जिलों में गठन / नियुक्ति की कार्यवाही की जा रही है। जिलों में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित कर पाण्डुलिपि संग्रह कर्त्ता व्यक्तियों / संस्थाओं को चिन्हित किया जा रहा है, तथा ग्राम/क्षेत्रवार सर्वेक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। प्रशिक्षकों को नोडल विभाग (संस्कृति विभाग) द्वारा ज्ञानभारतम के क्षेत्रीय संयोजकों के साथ मिलकर जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ज्ञानभारतम भारत सरकार से छत्तीसगढ़ में 148 पांडुलिपियों की जानकारी प्राप्त हुई थी। वर्तमान में छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में से 06 जिलों में पाण्डुलिपि सर्वेक्षण का कार्य आरम्भ हो गया है और अब तक 4191 पांडुलिपियों का सर्वे ज्ञानभारतम एप के माध्यम से किया जा चुका है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Interstate Betting Racket: छत्तीसगढ़ के इस जिले में इंटर-स्टेट सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़.. किराये के मकान से चल रहा था पूरा रैकेट, पढ़ें SP के खुलासे  

Chhattisgarh Interstate Betting Racket:       बलौदाबाजार-भाटापारा: जिले की पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर संचालित ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा गिरोह का बड़ा खुलासा करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Published

on

Chhattisgarh Interstate Betting Racket: बलौदाबाजार-भाटापारा: जिले की पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर संचालित ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा गिरोह का बड़ा खुलासा करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पंजाब, नेपाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े हुए हैं। (Chhattisgarh Interstate Betting Racket Busted) आरोपियों द्वारा RUVIBET पैनल आईडी के माध्यम से अलग-अलग ब्रांच लिंक बनाकर पूरे देश में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था।

 

गिरोह का संचालन हिमाचल प्रदेश से

जिले की एसपी भावना गुप्ता ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस गिरोह का संचालन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में किराए के मकान से किया जा रहा था। भाटापारा पुलिस ने अपने मजबूत सूचना तंत्र और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई करते हुए दबिश दी और सभी आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर जिले के 1 लाख 1 हजार 986 किसानों को 270 करोड़ 68 लाख 54 हजार रूपए इनपुट सब्सिडी की राशि मिलेगी

जानें कैसे हुआ पूरे गिरोह का भंडाफोड़

इस मामले की शुरुआत 4 अप्रैल 2026 को हुई, जब पुलिस ने रेलवे स्टेशन भाटापारा के पास एक आरोपी अजय बत्रा को मोबाइल के जरिए सट्टे का हिसाब-किताब करते हुए पकड़ा। आरोपी के मोबाइल की जांच में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर पुलिस टीम हिमाचल प्रदेश पहुंची और पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया।

लाखों का सामान भी जब्त

पुलिस ने मौके से 7 लैपटॉप, 2 आईपैड, 48 मोबाइल फोन, 9 एटीएम कार्ड और 2 बैंक खातों सहित बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। (Chhattisgarh Interstate Betting Racket Busted) जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी RUVIBET पैनल आईडी के जरिए Branch-08, Branch-27 और Branch-35 लिंक बनाकर देशभर में सट्टा नेटवर्क चला रहे थे।

यह भी पढ़ें   कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी, आज मिले 15157 नए पॉजिटिव मरीज... 253 की मौत

जिले में सबसे बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और सभी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई जिले की अब तक की सबसे बड़ी अंतरराज्यीय साइबर अपराध के खिलाफ सफलता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आने वाले समय में और भी बड़े खुलासे व गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

Raipur Hyper Club Video: राजधानी के इस क्लब में देर रात बवाल, नार्थ ईस्ट की युवतियों के साथ आरोपी ने की गंदी हरकत, अब घटना का वीडियो आया सामने    

Raipur Hyper Club Video राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां देर रात VIP रोड स्थित हायपर क्लब (Hyper Club) में जमकर बवाल हुआ है। बताया जा रहा है कि मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट और झूमाझटकी में बदल गया।

Published

on

Raipur Hyper Club Video राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां देर रात VIP रोड स्थित हायपर क्लब (Hyper Club) में जमकर बवाल हुआ है। बताया जा रहा है कि मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट और झूमाझटकी में बदल गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, गुढियारी निवासी पवन सिंह ठाकुर देर रात VIP रोड स्थित हायपर क्लब पहुंचे हुए थे और वहां पर कई फैमिली आई थी और नार्थ ईस्ट की युवतियां भी पहुंची हुई थी, पहले वे नॉर्थ ईस्ट की युवतियां है उसके हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने की कोशिश की। उसके बाद जब बाहर निकाला गया तो वहां पर जो टाटीबंध इलाके का एक परिवार के महिला की हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगे। जिसके बाद महिला के पति और उसके दोस्त ने उसकी जमकर पिटाई की और जब इस बात को लेकर विरोध किया तो आरोप ने उसके साथ ​गाली गलौज की।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: चोरी का खुलासा: बिलासपुर पुलिस ने 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार कर मसरूका किया बरामद

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी ने हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद आरोपी पवन सिंह ठाकुर को थाना लाया गया और उसके खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

Ambikapur Crime News: अंबिकापुर में बछड़े को मारकर खाते पकड़े गए 4 आरोपी.. सख्ती से पूछताछ जारी, पहले लगे थे और भी गंभीर आरोप                           

Ambikapur Crime News: अम्बिकापुर जिले से एक हैरान और ऑपरेशन कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने चार आरोपियों को बछड़े का मांस खाते हुए गिरफ्तार किया है

Published

on

Ambikapur Crime News: अम्बिकापुर जिले से एक हैरान और ऑपरेशन कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने चार आरोपियों को बछड़े का मांस खाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले के 4 आरोपियों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। (Ambikapur Calf Killing Case) यह पूरा मामला धौरपुर थानाक्षेत्र के तेयुरपारा इलाके का है। गौरतलब कि, इस घटना से ठीक एक दिन पहले गाय को काटकर खाने के आरोप भी लगे थे। बहरहाल पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

एबीवीपी ने खोला निजी स्कूलों के खिलाफ मोर्चा

सरगुजा जिले में निजी स्कूलों के मनमानी और बेतहाशा फीस वृद्धि को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किय। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के लापरवाह रवैया के कारण निजी स्कूल मनमानी कर रहे हैं ,यहां बेतहाशा फीस वृद्धि तो की गई है साथ ही साथ दुकानों से सेटिंग कर यहां किताबें कॉपी और ड्रेस बेचने का खेल भी खेला जा रहा है जिससे अभिभावक बेहद परेशान है मगर शिक्षा विभाग इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

यह भी पढ़ें   Durg: स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा पलटी, 9 बच्चे घायल

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल संचालक एक खास दुकान से सेटिंग कर महंगे बुक और कॉपियां बिक्री करते हैं, जिनका कमीशन स्कूल को भी दिया जाता है। यही नहीं ड्रेस से लेकर स्कूल में उपयोग होने वाली कॉपी और अन्य सामान भी खास दुकानों से ही मिलते हैं। (Ambikapur Calf Killing Case) ऐसे में आम आदमी या अभिभावक यह व्यवस्था नहीं कर पाता तो उन्हें स्कूल की तरफ से प्रताड़ित किया जाता है। ऐसे में शिक्षा विभाग को संज्ञान लेकर इस ओर कार्रवाई करना चाहिए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह भी आरोप है कि शिक्षा विभाग यदि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा तो यह साफ है कि उन्हें शिक्षा विभाग का भी संरक्षण प्राप्त है। इधर शिक्षा विभाग ने समय-समय पर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की दलील देने के साथ ही साथ यह भी कहा कि आगे कार्रवाई तेज की जाएगी और शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई भी होगी।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending