Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, आंगनबाड़ियों में महिलाओं और बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम

Published

on

रायपुर| हर साल की तरह सितम्बर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। प्रदेश में 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक चलने वाले इस अभियान में मुख्य रूप से महिलाओं और स्वास्थ्य, बच्चे एवं उनकी शिक्षा, जेंडर संवेदी जल संरक्षण और प्रबंधन सहित आदिवासी क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों के लिए परम्परागत आहार पर केन्द्रित कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पोषण माह का उद्देश्य जनसामान्य को पोषण के महत्व से परिचित कराना और सुपोषित आहार से स्वास्थ्य व्यवहार को विकसित करना है।

सितम्बर माह में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जनजागरूकता के लिए होंगे कई कार्यक्रम 


महिला स्वास्थ्य विषय पर कार्यशाला तथा आंगनबाड़ी और स्कूल स्तर पर खेल-खेल में पोषण ज्ञान एवं स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली आयोजित की जाएगी। स्वसहायता समूहों के माध्यम से स्थानीय पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कुपोषित बच्चों की चिन्हांकन कर बाल संदर्भ शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान पंचायत स्तर पर एनीमिया से बचाव एवं प्रसव पूर्व, प्रसव पश्चात जांच पर संवेदीकरण किया जाएगा। आंगनबाड़ी केन्द्र और स्कूलों में पोषण वाटिका का निर्माण और विकास किया जाएगा। स्वास्थ्य केन्द्रों में एनीमिया जांच कैंप लगेगा और एनीमिया से बचाव के लिए आयरन फोलिक एसिड गोलियों का वितरण होगा। इसके साथ ही मासिक धर्म स्वच्छता एवं प्रबंधक पर जागरूकता के लिए कार्यक्रम होंगे। खराब जीवनशैली से उत्पन्न बीमारियों मोटापा, मधुमेह के प्रति जागरूकता कार्यक्रम एवं ऑनलाइन योगासत्र भी आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें   एक शाम शहीदों के नाम: विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल तत्वाधान में रखा गया देश-भक्ति गीत का कार्यक्रम

आंगनबाड़ियों में महिलाओं और बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम इस साल पोषण माह का मुख्य उद्देश्य पोषण पंचायतों को सक्रिय करना है। इसके लिए ग्राम स्तर पर सरपंच और ग्राम पंचायतों को गतिविधियों का आधार बनाते हुए आंदोलन में आम जनता की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। 
आयोजन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं, महिला स्व सहायता समूहों सहित सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों की सक्रिय भागीदारी ली जाएगी। पोषण माह के दौरान वजन त्योहार में छूटे हुए बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापन किया जाएगा। ग्राम स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिन द्वारा गृह भेंट के साथ-साथ पोषण संदेशों पर आधारित नारा लेखन, गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर उनके पोषण देखभाल संबंधित परिचर्चा का आयोजन होगा। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : शासकीय और निजी स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 2 अगस्त से संचालित होंगी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   शनि मरकाम की मृत्यु की घटना के संबंध में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के समक्ष बयान दे सकते हैं
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending