Connect with us

छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय में महाप्रबंधक, नीनु इटियेरा ने अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वच्छता पखवाडा की सामूहिक शपथ दिलाई

Published

on

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में स्वच्छता पखवाडा पर प्रभात फेरी निकाली गयी ।

भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत दिनांक 01 से 15 अक्टूबर’ 2024 तक स्वच्छता-पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है । जोनल मुख्यालय में प्रथम दिन आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक, सुश्री नीनु इटियेरा ने सभी विभागाध्यक्ष एवं रेलवे स्टाफ को स्वच्छता-पखवाडा की सामूहिक शपथ दिलाईं गई । इस शपथ समारोह में विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे । ज़ोनल मुख्यालय के साथ साथ तीनों रेल मंडलो में भी स्वच्छता पखवाडा की सामूहिक शपथ दिलाईं गई ।

दिनांक 01 से 15 अक्टूबर, 2024 तक आयोजित स्वच्छता पखवाडा में रेल यात्रियों से एवं यात्रा के दौरान “मेरी सीट मेरा डब्बा” अभियान के अंतर्गत साफ–सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने का विशेष आह्वान किया जाएगा । इस स्वच्छता पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी स्टेशनों तथा गाडियों में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । दिनांक 01 अक्टूबर, 2024 को सामूहिक स्वच्छता शपथ और स्वच्छ जागरूकता, दिनांक 02 अक्टूबर, 2024 को महात्मा गांधी जयंती का उत्सव और स्वच्छ भारत दिवस, दिनांक 03 तथा 04 अक्टूबर, 2024 को स्वच्छ स्टेशन, दिनांक 05 तथा 06 अक्टूबर, 2024 को स्वच्छ रेल गाड़ी, दिनांक 07 अक्टूबर, 2024 को स्वच्छ पटरी, दिनांक 08 अक्टूबर, 2024 को स्वच्छ रेल परिसर (स्वच्छ कार्य स्थल एवं स्वच्छ आवासीय परिसर), दिनांक 09 तथा 10 अक्टूबर, 2024 को स्वच्छ आहार, दिनांक 11 अक्टूबर, 2024 को स्वच्छ नीर, दिनांक 12 अक्टूबर, 2024 को स्वच्छ प्रसाधन एवं स्वच्छ पर्यावरण, दिनांक 13 अक्टूबर, 2024 को स्वच्छ स्पर्धा, दिनांक 14 अक्टूबर, 2024 को नो सिंगल यूज प्लास्टिक, दिनांक 15 अक्टूबर, 2024 को समीक्षा एवं स्वच्छ जागरूकता रैली थीम पर कार्य किए जाएंगे ।

यह भी पढ़ें   कोटा ब्लॉक के अजय शिकारी का पक्के मकान का सपना हुआ पूरा

आज दिनांक 01 अक्टूबर, 2024 को ”स्वच्छता पखवाडा” का शुभारंभ महाप्रबंधक कार्यालय से प्रातः 07.00 बजे प्रभात फेरी निकालकर की गई । यह प्रभात फेरी महाप्रबंधक कार्यालय, डीआरएम ऑफिस से बिलासपुर रेलवे स्टेशन तक निकाली गयी । इस प्रभात फेरी में स्लोगन एवं पोस्टर के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता का संदेश देते हुए बिलासपुर रेलवे स्टेशन में समाप्त हुई । प्रभातफेरी में अपर महाप्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक, सहित सभी विभागाध्यक्ष, मुख्यालय एवं मंडल के अधिकारीगण, सैकडों की संख्या में कर्मचारीगण, नागरिक सुरक्षा दल की टीमों ने भाग लिया ।

स्वच्छता पखवाडा के शुभारंभ अवसर पर सभी मंडल के सहित सभी प्रमुख स्टेशनों एवं रेलवे कालोनियों में भी प्रभातफेरी निकालकर कालोनियों के निवासियों एवं यात्रियों को स्वच्छता जागरूकता हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही स्वच्छता शपथ समारोह का आयोजन कर स्वयं एवं अन्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं साल 100 घंटा श्रम दान करते हाये आसपास के माहौल को स्वच्छ रखना एवं आपने साथ 100 अन्य व्यक्तियों को भी स्वच्छ के लिए प्रेरित करने की शपथ ली गयी ।

यह भी पढ़ें   पति बोला, मेरी पत्नी जींस-टॉप पहनती है, बच्चे की कस्टडी मुझे दी जाए...

बिलासपुर स्टेशन में स्वच्छ जागरूकता थीम पर स्काउट-गाइड के बच्चों द्वारा नुक्कड-नाटक की जीवंत प्रस्तुति से यात्रियों को कचरा फैलाने अथवा गंदगी के दुष्परिणामों के बारे में बताकर स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया गया । मंडल के ब्रजराजनगर, रायगढ, कोरबा, चांपा, अनूपपुर, शहडोल, अम्बिकापुर, मनेन्द्रगढ, उमरिया सहित सभी प्रमुख स्टेशनों एवं रेलवे कालोनियों में प्रभातफेरी निकालकर कालोनियों के निवासियों एवं यात्रियों को स्वच्छता जागरूकता हेतु प्रेरित किया गया ।

रायपुर रेल मंडल में भी “स्वच्छता पखवाड़ा “ अभियान के अंतर्गत आज मंडल रेल प्रबंधक, द पू म रे रायपुर एवं नागपुर रेल मण्डल में “स्वच्छता पखवाड़ा “ अभियान के अंतर्गत प्रथम दिन अपर मंडल रेल प्रबंधक, द पू म रे नागपुर ने उपस्थित सभी अधिकारियों व रेल कर्मियों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई कि न गंदगी करेंगे न ही किसी और को गंदगी करने देगे । तीनों रेल मंडलो में अधिकारीगण तथा रेल कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   कोटा ब्लॉक के अजय शिकारी का पक्के मकान का सपना हुआ पूरा

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   अब गर्मी छुट्टी में भी लगेगी छात्रों की क्लास, इतने बजे से शुरू होगी पढ़ाई

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading

news

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

Published

on

State President of Helping Hands Club Foundation Women's Wing Babita Agarwal received the National Agra Jyoti Alankaran Samman

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें   कोटा ब्लॉक के अजय शिकारी का पक्के मकान का सपना हुआ पूरा

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending