Connect with us

छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक महोदय राजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस द्वारा 24 घंटे अंदर किया गया दोनो आरोपियों को गिरफ्तार

Published

on

आरोपियों द्वारा पीड़िता के साथ बलात्कार करते हुए बनाया गया वीडियो, घटना के बारे में किसी को बताने पर दी जन से मारने की धमकी

सिविल लाइन पुलिस द्वारा भरनी परसादा के तालाब एवं जंगल के बीच घेराबंदी कर पकड़ा गया

दोनो आरोपी दीगर राज्य भागने के फिराक में थे भागने के पूर्व ही पकड़े गए

नाम आरोपी –

  1. अभिषेक खंडे उर्फ बड़कू पिता रवि कुमार खंडे उम्र 24 वर्ष निवासी कुडुदंड जैतखाम के पास बिलासपुर
  2. विक्की कुर्रे उर्फ बईगा पिता विनोद कुर्रे उम्र 20 वर्ष निवासी कुडुदंड जैतखाम के पास बिलासपुर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीडिता द्वारा थाना उपस्थित आकार रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 08.03.2024 के रात्रि करीब 02़.00 बजे पीडिता अपने दोस्त से मिलकर घर जा रही थी कि उसी समय पडोसी बढकु और बईगा जो कि पहले से अंधेरे में छिपकर बैठे हुये थे दोनो पीडिता को देखकर बाहर निकले और पीडिता को पकड कर जबरदस्ती पास के टूटे फूटे जर्जर मकान में ले जाकर जबरदस्ती बलात्कार किया और बलात्कार करते एवं विडियो बनाकर घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल कर जान से मारने कि धमकी दिये।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची को लगेगा 16 करोड़ का इंजेक्शन

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर राजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा दोनो आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने निर्देश दिए। उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर राजेंद्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रकरण के फरार आरोपी कि पतासाजी हेतु थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपीगणो के सकुनत में जाकर पतासाजी किया गया जो आरोपीगण फरार हो चुके थे पतासाजी के दौरान मुखबीर सूचना मिली कि आरोपीगण परसदा भरनी के बीच धान मण्डी के पीछे सूनसान घने पेडो के बीच बने झोपडी में छुपे हुये हैं जो चारो तरफ से तालाब से घिरा हुआ है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : नगर निगम कालोनी, राजेन्द्र नगर सहित बिलासपुर के 6 अन्य क्षेत्र माईक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

पुलिस के द्वारा चारो तरफ से घेराबंदी की गई आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे दौडाकर पकड़ा गया आरोपी 01. अभिषेक खाण्डे उर्फ बउकु पिता रवि कुमार खाण्डे उम्र 24 साल सा. कुदुदण्ड बिलासपुर 02. विक्की कुर्रे उर्फ बईगा पिता विनोद कुर्रे उम्र 20 साल सा. कुदुदण्ड को अभिरक्षा में लेकर थाना लाए जिनको घटना के बारे में पूछताछ किया गया दोनो आरोपी द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप कुमार आर्य, उपनिरीक्षक संतरा चौहान, आरक्षक सोनू पाल, अविनाश कश्यप, राहुल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : नगर निगम कालोनी, राजेन्द्र नगर सहित बिलासपुर के 6 अन्य क्षेत्र माईक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आज से फिर विधानसभा का बजट सत्र, खनिज नियमों में संशोधन करेगी सरकार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रेल्वे में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, धोखाधडी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending