Connect with us

छत्तीसगढ़

66वॉ रेलवे सप्ताह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने वाले 10 अधिकारी एवं 139 कर्मचारियों को महाप्रबंधक पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Published

on

बिलासपुर| दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 66 वॉ रेल सप्ताह समारोह का आयोजन कोविड-19 के सभी नियमों का आवश्यक रूप से पालन करते हुए दिनांक 18 जून से 24 जून, 2011 तक वर्चुअल माध्यम के साथ आयोजित किया गया । दिनांक 18 एवं 21 जून को आयोजित समारोह के दोनों पालियों में उत्कृष्ठ कार्य निष्पादन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया था । आज दिनांक 24 जून, 2021 को 04-00 बजे से कान्फ्रेंस हॉल, महाप्रबंधक कार्यालय, तीसरी मंजिल में आयोजित समारोह में शील्ड वितरण के साथ रेल सप्ताह समारोह का समापन किया गया ।

परम्परा एवं पूरी गरिमा के साथ आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक, गौतम बनर्जी उपस्थित थे, इस अवसर पर सेक्रो अध्यक्षा इन्दिरा बनर्जी भी उपस्थित थी । कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के समस्त विभागाध्यक्ष, तीनो रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उपस्थित थे, साथ ही वर्चुअल माध्यम के साथ आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम मे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में जुड़े रहे ।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: कांग्रेस को बड़ झटका! ये वरिष्ठ विधायक नहीं लड़ेंगे चुनाव…

भारत में पहली बार रेल का शुभारंभ 16 अप्रैल 1853 में मुम्बई से थाणे के मध्य रेल चलाकर की गई थी । इस ऐतिहासिक घटना की याद में रेल मंत्रालय सहित सभी क्षेत्रीय रेलवे, वर्कषॉप, यूनिटों एवं मंडलों में प्रति वर्ष रेल सप्ताह मनाया जाता है । रेल सप्ताह समारोह में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विगत वित्तीय वर्ष मे उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया जाता है ।

इसी कड़ी आज आयोजित 66वॉ रेल सप्ताह समारोह में सर्वप्रथम परम्परा अनुसार मुख्य अतिथि श्री गौतम बनर्जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर इस समारोह का शुभारंभ किया गया । इसके पश्चात उप महाप्रबंधक (सा.) श्री तन्मय माहेश्वरी के द्वारा सभी अतिथियों व आगंतुकों का स्वागत करते हुए भारतीय रेलवे के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला गया ।

इस अवसर पर महाप्रबंधक गौतम बनर्जी ने अपने सम्बोधन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को 66वें रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह की बधाई देते हुए वित्तीय वर्ष 2021-21 के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उपलब्धियों एवं उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए सभी कर्मियों का आभार व्यक्त किया । 
महाप्रबंधक के सम्बोधन के पश्चात इस समारोह में वित्तीय वर्ष 2021-21 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी रेल मंडलो एवं विभागो को शील्ड वितरण किया गया । इसके तहत  उत्कृष्ट कार्यो के लिए तीनों रेल मंडलों के विभिन्न विभागों के मध्य 47 उत्कृष्टता शील्ड प्रदान की गयीं । साथ ही हर मापदंड पर बेहतर कार्य करने के लिए तीनों मंडलों में से बिलासपुर रेल मंडल को Over all Efficiency सतपुड़ा शील्ड से नवाजा गया है । पुरस्कार वितरण के पश्चात् मुख्य जन संपर्क अधिकारी साकेत रंजन के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन गिरे सोने-चांदी के दाम, जानिए नया रेट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   झारखंड से पकड़े गए आनलाइन धोखाधड़ी करने वाले 4 आरोपी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बीजापुर : दण्डाधिकारी जांच हेतु 5 अप्रैल तक साक्ष्य आमंत्रित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending