Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आई फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा! एक हफ्ते में दवा दुकानों से ड्रॉप का स्टॉक खत्म

Published

on

रायपुर| प्रदेश में राजधानी रायपुर सहित आस-पास के इलाके में आई फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बच्चे, बुजुर्गों से लेकर महिलाएं और युवा सभी आई फ्लू से पीड़ित हैं। पिछले एक हफ्ते के दौरान शहर की दवा दुकानों से आई ड्रॉप का पूरा स्टॉक ही खत्म हो गया है। खासतौर पर शासन से अधिकृत सिप्लॉक्स ड्रॉप की कई जगह शार्टेज होने लगी है। हालात को देखते हुए दवा कारोबारियों ने इमरजेंसी में नागपुर स्थित सिप्लॉक्स कंपनी के डिपो से दो दिन पहले ही एक लाख से ज्यादा आई ड्रॉप का आर्डर दिया है।

आईफ्लू फैलने के एक-दो दिन बाद ही शासन ने सावधानी और इलाज को लेकर गाइड लाइन जारी कर दी थी। शासन की ओर से ही आई फ्लू के पीड़ितों के लिए सिप्लॉक्स आईड्रॉप को अधिकृत किया गया। सरकारी अस्पतालों में तो ये ड्राप फ्री दी जा रही है, लेकिन दवा दुकानों से भी इसकी जबरदस्त बिक्री हो रही है। केवल 15 रुपए की एक ड्राप होने के कारण लोग आसानी से खरीदकर उपयोग कर रहे हैं। हालात को देखते हुए दवा कारोबारियों ने इमरजेंसी में नागपुर के डिपों से एक लाख ड्राप का स्टॉक मंगवाया है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 1273.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

3 दिन में खत्म होने वाली बीमारी 8-8 दिन कर रही परेशान
आमतौर पर आई फ्लू पीड़ित की स्थिति दो से तीन दिन में सुधरने लगती है। इस बार फैला आईफ्लू आठ-आठ दिन लोगों को परेशान कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से लेकर नेत्र विशेषज्ञ भी इसे लेकर हैरान हैं। अस्पतालों में ऐसे केस भी आ रहे हैं कि एक बार आई फ्लू ठीक होने के बाद दूसरी-तीसरी बार भी हो रहा है। यानी ड्रॉप डालना बंद करते ही दोबारा आई फ्लू हो रहा है।

अंबेडकर में रोज 60 से ज्यादा मरीज, ऑपरेशन अभी भी कैंसिल
अंबेडकर अस्पताल में रोज औसतन 60 से ज्यादा मरीज आई फ्लू के पहुंच रहे हैं। मरीजों की संख्या को देखते हुए आईफ्लू के मरीजों की जांच का कमरा अलग कर दिया गया है। उनकी जांच करने वाले स्टाफ और डाक्टरों को दूसरे मरीजों से अलग रखा जा रहा है। अस्पताल में अभी भी मोतियाबिंद के ऑपरेशन इमरजेंसी में ही किये जा रहे हैं। सामान्य मरीजों के ऑपरेशन अभी कैंसिल रखे जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Weather Update: प्रदेश में जारी है तापमान में गिरावट, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   घर-ऑफिस में जरूर रखें ये चीज... धन और भाग्य से जुड़ी हर बाधा होगी दूर!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ रीजनल साईंस सेंटर की कार्यशाला में बच्चों ने एयरोप्लेन के विज्ञान को समझा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending