Connect with us

छत्तीसगढ़

‘EX CM ने बाहर से मुसलमानों को लाकर छत्तीसगढ़ में बसाया’, शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज का विवादास्पद बयान

Published

on

Nischalananda Saraswati Maharaj: रायपुर। जगन्नाथपुरी मठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का एक बार फिर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने राजनीतिक नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सीएम ने बाहर से मुसलमानों को लाकर छत्तीसगढ़ में बसाया है। हिंदू को अल्पसंख्यक बनने की कोशिश की है। परिणाम है कि चारो खाने चित्त हुए। वहीं रमन सिंह काल में भी ईसाई धर्मांतरण को बढ़ावा दिया गया।

उन्होंने आगे कहा कि नेताओं ने पहले श्रमजीवी, बुद्धिजीवी के आधार पर बांट दिया, फिर सवर्ण और असवर्ण में जनता को बांटा। अब आदिवासी और नवागंतुक में बांट रहे हैं। स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी और प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए गहा कि योगी और मोदी अभी तो खुश है, आगे चलकर यूपी में 3 मिनी पाकिस्तान बन जायेगा। अयोध्या की तरह काशी और मथुरा में मस्जिद बनेगा।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर थाना- मस्तूरी निजात अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस पहुँची ज़िले के ग्राम लावर लगाया जन चौपाल

Nischalananda Saraswati Maharaj: बता दें कि बीते दिन भी स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान सामने आया था।

Nischalananda Saraswati Maharaj: Outside Muslims were brought and settled in Chhattisgarh उन्होंने कहा कि था कि वह 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल होने के लिए अयोध्या नहीं जाएंगे। उन्होंने आगे कहा था कि मोदी जी लोकार्पण करेंगे, मूर्ति का स्पर्श करेंगे तो मैं वहां तालियां बजाकर जय-जयकार करूंगा क्या? मेरे पद की भी मर्यादा है। राम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा शास्त्रों के अनुसार होनी चाहिए, ऐसे आयोजन में मैं क्यों जाऊं’।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोरबा: पिकनिक मनाने गए छात्र की डूबने से मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने पर दी बधाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बापू खोली कॉलोनी में नवनिर्मित “वर्षा वाटिका” का मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रद्धा पाण्डेय ने किया शुभारंभ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending