Connect with us

छत्तीसगढ़

ग्राम फुलवार में पोकलेन मशीन से हो रहा है रेत का अवैध उत्खनन, UP एवं MP नंबर की दर्जनों ट्रक के कारण मेले जैसा माहौल… कांग्रेस के बड़े नेता का नाम लेकर कर रहे कार्य

Published

on

बलरामपुर| रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत छतरपुर के ग्राम फुलवार कन्हर नदी में विगत 1 सप्ताह से अवैध रेत उत्खनन के लिए दो पोकलेन मशीन लगाई गई है वहीं यूपी एवं एमपी नंबर की दर्जनों ट्रक खड़ी है जिनसे परिवहन हो रहा है। खनिज विभाग के अकर्मण्यता से बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध उत्खनन को लेकर ग्रामीणों में एवं जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है जो कभी भी आंदोलन का स्वरूप ले सकता है।


गौरतलब है कि रेत माफियाओं की नजर आजकल क्षेत्र में उन सभी रेत खदानों पर है जहां से भरपूर मात्रा में रेत निकल सकती है रेत माफिया बेखौफ होकर सब कायदे कानून को धत्ता बताते हुए अवैध उत्खनन में संलिप्त है। इनके हौसले इतने बड़े हुए हैं कि इनमे अवैध काम करने पर भी प्रशासन खौफ नहीं है इस कारण वह रात दिन रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत छतरपुर के ग्राम फुलवार से अवैध रेत उत्खनन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विगत 1 सप्ताह से यहां दो पोकलेन मशीन के माध्यम से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है वही यूपी एवं एमपी नंबर की गाड़ियां परिवहन कर रही है। रेत माफियाओं का यह ऐसा ख़ौफ़ है कि ग्रामीण चाह कर भी विरोध नहीं कर पा रहे हैं वही इसे लेकर पूरे गांव में आक्रोश से वही जनप्रतिनिधि भी आक्रोशित है जो कभी भी आंदोलन का रूप ले सकता है।

गांव के मिट्टी के सड़क पर बड़ी वाहनों के चलने से मोटर साइकिल चलने लायक भी रास्ता नहीं रह गया– लुर्गी रामचन्द्रपुर मुख्य सड़क से करीब 5 किलोमीटर मिट्टी सड़क होते फुलवार से रेत माफियाओं के द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा है यहां 1 सप्ताह के अंदर ही इतनी गाड़ियां आना-जाना की की गांव का मिट्टीकृत सड़क में मोटरसाइकिल चलाना भी मुश्किल हो रहा है। गांव वाले चिंतित है कि यदि इसी प्रकार बड़ी वाहने चलती रही तो हम आना-जाना कैसे करेंगे।

यह भी पढ़ें   गुजरात में थमा चुनाव प्रचार, आज से भानुप्रतापपुर में मोर्चा संभालेंगे मुख्यमंत्री बघेल

धूल के गुब्बार से गांव वाले हो रहे हैं बीमार–
रेत अवैध उत्खनन के लिए 1 सप्ताह के अंदर ही मिट्टी के सड़क से कितनी गाड़ियां आना-जाना की की सड़क के किनारे स्थित घरों के लोग अब बीमार गाड़ियों के आने जाने से उठने वाले धूल के गुब्बार के कारण हो रहे हैं।
रेत के अवैध उत्खनन के लिए नदी में बना दिया है रैंप–

रेत माफियाओं के द्वारा रेत के अवैध उत्खनन के लिए फुलवार कनहर नदी में रैंप का निर्माण कर दिया गया है रैंप का निर्माण काफी लंबे चौड़े क्षेत्र में किया गया है जैसे-जैसे उत्खनन करते जा रहे हैं वैसे वैसे रेम्प को आगे बढ़ाते जा रहे हैं।
नदी में कर दिए गए हैं 10 से 15 फीट के गड्ढे–

रेत माफियाओं के द्वारा नदी में रेत के अवैध उत्खनन करने के लिए 10 से 15 फीट के गड्ढे कर दिए गए हैं वहीं यह गड्ढा और गहरा कर रहे हैं जिससे आने वाले समय में बड़ी दुर्घटना घट सकती है क्योंकि यहां गांव के बच्चे स्नान करने आते हैं। तत्काल इस और प्रशासन को ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

रेत का हो रहा है अवैध भंडारण भी–
रेत माफियाओं के हौसले किस प्रकार से बुलंद है इसे इससे समझा जा सकता है कि रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन तो हो ही रहा है वहीं रेत का अवैध भंडारण भी यही किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : कलेक्टर ने जनसमस्याओं से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के दिए निर्देश

रायपुर के बड़े कांग्रेसी नेता का नाम लेकर कर रहे अवैध कार्य–

1 सप्ताह से यहां अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है यहां रेत उत्खनन कराने वाले रेत माफिया रायपुर के एक बड़े कांग्रेसी नेता का नाम लेकर अवैध रेत उत्खनन को अंजाम दे रहे हैं।

रेत उत्खनन करने के लिए पेड़ पौधों को किया गया बड़ी संख्या में नुकसान–

यहां अवैध रेत उत्खनन करने के लिए एक ओर जहां वन्य भूमि से गाड़ियां आना-जाना कर ही रही है वही बड़ी संख्या में पेड़ पौधों को भी नुकसान किया गया है वन विभाग को भी इस पर कार्यवाही किए जाने की आवश्यकता है।

लॉकडाउन में यहां है मेले जैसा माहौल–

अवैध रेत उत्खनन करने के लिए यहां बड़ी संख्या में ट्रक दिन भर खड़ी रहती है वही यहां मेले जैसा माहौल दिन भर बना रहता है ऐसे में गांव में संक्रमण और तेजी से फैल सकता है क्योंकि दूसरे प्रदेश के लोग भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में यहां आ रहे हैं।
इस संबंध में जिला खनिज अधिकारी कुमार मंडावी से उनका पक्ष जाने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई परंतु उनसे संपर्क नहीं हो सका।\इस संबंध में एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने कहा कि यदि वहां अवैध रेत उत्खनन हो रहा है तो इसे मैं दिखवाता हूं। यदि अवैध रेत उत्खनन हो रहा होगा तो कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिल्हा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही जारी, 35 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में सफर कर रही गर्भवती महिला यात्री की मौत, मचा हड़कंप
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   NSUI बिलासपुर जिला अध्यक्ष द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अनुविभागीय अधिकारी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending