छत्तीसगढ़
पटवारी का सील व हस्ताक्षर कर कब्जा प्रमाण पत्र कुटरचित तैयार कर असली के रूप में उपयोग करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

2-फ्लैट के मालिक भरत मतलानी ने पटवारी के अस्टिंट सलमान खान के साथ मिलकर घटना को दिये अंजाम ।
3-पटवारी के अस्टिंट सलमान खान ने मकान मालिक भरत मतलानी से 3500रू प्राप्त कर कुटरचित कर कब्जा प्रमाण पत्र तैयार किया था ।
नाम आरोपिया :-
- सलमान खान पिता सलाम उल्ला खान उम्र 31 वर्ष निवासी तालापारा मरिमाई मंदिर के पास थाना सिविल लाईन
जिला बिलासपुर छ0ग0 मो० नं० 8319242441 02. 2-भरत मतलानी पिता रमेश मतलानी उम्र 42 वर्ष निवासी मित्रा नर्सिंग होम के बगल गुरूनानक चौक तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर छ0ग0 दिनांक गिरफ्तारी
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी उमेन्द प्रसाद बंजारे पिता स्व० कालीशरण बंजारे उम्र 53 वर्ष निवासी विनोवा नगर गली नंबर R2 थाना तारबहार जिला बिलासपुर थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.11.2024 को साम्ब शिवम पाठक जिसके द्वारा पिंकी मतलानी से क्रय किये हुए मकान टिकरापारा कल्याण सुन्दरम अपार्टमेन्ट के द्वतीय तल फ्लैट नंबर ए. एस. 2 में 800 वर्गफुट में निर्मित मकान का कब्जा प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उनके पास आये तब उसे ज्ञात हुआ की पिंकी मतलानी पति भरत मतलानी उम्र 41 वर्ष निवासी गुरूनानक चौक तोरवा बिलासपुर के द्वारा मुल्यवान प्रति भूति उक्त भूमि को बिक्री करते समय कब्जा पंचनामा कूट रचना कर दिनांक 30.09.2024 को फर्जी कब्जा पंचनामा प्रमाण पत्र बनाकर उसे असल प्रमाण पत्र के उपयोग में लाकर टिकरापारा बिलासपुर खसरा नंबर 123 आबादी भूमि में कल्याण सुन्दरम अपार्टमेन्ट में स्थित हैं, जिसके विक्रेता पिंकी मतलानी पति भरत मतलानी के द्वारा फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवा लिया है।
जिसे साम्ब शिवम पाठक पिता स्व० कालीका प्रसाद पाठक जाति ब्राम्हण निवासी ग्राम पोस्ट बैमा तहसील बेलतरा के नाम पर बैमाना क्र० 2722 दिनांक 04.10.2024 को रिसिप्ट नंबर 2024 / 12 / 4157 के द्वारा रजिस्ट्री कराया गया है, उसमे लगे हुए कब्जा प्रमाण पत्र को देखने पर उसे पता चला की वह कब्जा प्रमाण पत्र उनके द्वारा जारी नहीं किया गया है।
घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) को दी गई, के मार्गदर्शन पर आरोपियों की पता साजी किया गया है जो आरोपी सलमान खान व भरत मतलानी के द्वारा कुटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरिके से कब्जा प्रमाण पत्र बनाना अपराध कबूल किया गया है जिस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक – 553 / 24 धारा 338,340 (2) बीएनएस के तहत आरोपियो गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। अग्रिम कार्यवाही जारी है।
छत्तीसगढ़
Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News) कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
news
बिलासपुर को मिली नई सौगात

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।
यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”
news
अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।
श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।
हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।
पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

























