छत्तीसगढ़
थाना सिरगिट्टी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, हत्या करने के नियत से चाकू से वार कर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा
’’ हत्या करने के नियत से चाकू से वार कर हमला करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे।
’’ आरोपियों को तेज वाहन चलाने से रोकना बना घटना का कारण।
’’ आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त बटनदार चाकू व मोटर सायकल किया गया जप्त।
’’ आरोपियों को भेजा गया रिमाण्ड पर जेल।
’’ नाम आरोपीगण- 1. रोशन धृतलहरे उर्फ भोला पिता प्रकाश कुमार धृतलहरे उम्र 20 वर्ष निवासी इन्द्रपुरी तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. राजकुमार मिरी पिता मनोज मिरी उम्र 18 वर्ष 02 माह निवासी इन्द्रपुरी तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
3. विधि से संघर्षरत बालक।
’’’’’’’’’
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.03.2022 को शाम करीबन 06.00 बजे आहत् की पत्नि दुर्गा साहू इन्द्रपुरी तिफरा मे अपने घर के सामने गली मे अपने छोटे बच्चे के साथ खेला रही थी उसी समय मोटर सायकल सवार तीन युवक गली से तेज गति से साथ वाहन चलाते हुये निकला जिसमे आहत का छोटा बच्चा उस मोटर सायकल के चपेट मे आते-आते बचा तब आहत् की पत्नि मोटर सायकल धीरे से चलाओ कहकर चिल्लाई तो मोटर सायकल सवार तीनों व्यक्ति पीछे से मोटर सायकल घूमाकर वापस आकर आहत् की पत्नि के पास रूककर आहत की पत्नि को हाथ-थप्पड से मारते हुये धकेल कर जमीन मे गिरा दिये जिसे आहत देखकर छुडाने के लिये दौडा तो भोला उर्फ रोशन कुमार धृतलहरे ने अपने पाॅकेट मे रखे बटनदार चाकू से आहत् के पीठ मे चाकू मारकर अपने साथी राजकुमार मिरी व सूरज धृतलहरे के साथ मोटर सायकल मे भाग गये जिस पर थाना सिरगिट्टी मे अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण के आरोपीगण 1. रोशन धृतलहरे उर्फ भोला पिता प्रकाश कुमार धृतलहरे उम्र 20 वर्ष 2. राजकुमार मिरी पिता मनोज मिरी उम्र 18 वर्ष 02 माह 3. विधि से संघर्षरत बालक तीनो निवासी इन्द्रपुरी तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर घटना दिनंाक से फरार थे। मुखबीर सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल टीम गठित कर यदुनंदननगर सब्जी बाजार के पास घेराबंदी कर तीनो आरोपियों को पकडकर थाना लाया गया जिन्होने आहत् के साथ मारपीट कर चोट पहुॅचाना स्वीकार किये। आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार बटनदार चाकू व मोटर सायकल बरामद कर आरोपियों को दिनांक 01.04.2022 को गिरफ्तार कर रात्रि होने से बंद हवालात किया गया। प्रकरण मे अग्रीम कार्यवाही कर दिनांक 02.04.2022 को आरोपियांे को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, सउनि जीवन जायसवाल, आरक्षक, शशीकांत जायसवाल, अफाक खान, कमलेश्वर शर्मा, अशोक कोरम एवं बोधुराम कुम्हार की अहम भूमिका रही।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized4 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
