Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना तखतपुर पुलिस ने ड्राई डे पर अवैध शराब विक्रेताओं पर की गई कार्यवाही, एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

*नाम आरोपी
(1) टीकाराम यादव पिता स्वर्गीय भाऊ यादव उम्र 50 वर्ष निवासी चुलघट थाना तखतपुर(08 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त) (2) उरई इन भाई पाली पति कुंज राम पाली उम्र 49 वर्ष निवासी चुलघट थाना तखतपुर(07 कच्ची महुआ शराब जप्त)
(03) समय लाल पिता लतेल राम अनंत उम्र 26 वर्ष निवासी सांडी थाना तखतपुर(10 लीटर महुआ शराब जप्त)
(04) करण कुमार लहरें पिता स्वर्गीय धनाराम उम्र 30 वर्ष निवासी राजपुर थाना तखतपुर बिलासपुर बिलासपुर(10 लीटर देसी महुआ शराब जप्त)
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया बिलासपुर पारुल माथुर द्वारा शुष्क दिवस पर अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया था उक्त निर्देशन के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रोहित झा एवं एसडीओपी महोदय कोटा आशीष अरोरा से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर तखतपुर थाना क्षेत्र में मुखबिर लगाकर शुष्क दिवस पर शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी दौरान मुखबीरो से सूचनाएं प्राप्त हुई कि तखतपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में कुछ व्यक्ति शुष्क अधिवास पर शराब खपाने के फिराक में हैं उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना तखतपुर पुलिस द्वारा थाना स्तर पर पर्याप्त बल के साथ पृथक पृथक टीम गठित कर सूचना में बताए गए स्थानों पर घेराबंदी कर एक साथ रेड कार्यवाही कर कुल 04 प्रकरण दर्ज कर आबकारी एक्ट के धारा 34(2) के तहत एक महिला एवं तीन पुरुष सहित कुल 04 लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से अवैध शराब कुल 35 लीटर जप्त किया गया ।

यह भी पढ़ें   50 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, दमकल कर्मचारियों ने ऐसे बचाई जान, वीडियो वायरल

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, उपनिरीक्षक सोमेंद्र खरे, प्रधान आरक्षक गोपाल खंडेकर, आरक्षक मनमोहन कोसले मोहन को राम अकाश निषाद, सनत मिरी ओमकार राजपूत, प्रीतम ध्रुव ओंकार सिंह राजपूत एवं महिला आरक्षक पांचों बाई मार्बल की अहम भूमिका रही

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   2021 की पहली नेशनल लोक अदालत 10 जुलाई को, 322 खंडपीठ गठित, अब तक 36 हजार से भी ज्यादा प्रकरण चिन्हांकित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रायपुर में बनेगा सिकल सेल का विश्वस्तरीय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला फरार आरोपी धमतरी से गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending