छत्तीसगढ़
रेंज साइबर थाना, रायपुर की कार्यवाही, गुगल रिव्यू टास्क का पार्ट टाइम जॉब के बहाने ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
आरोपी से जप्त बैंक खातों में अलग अलग राज्यों के कुल 48 से अधिक पुलिस थानों/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है
प्रकरण में 500 से अधिक UPI ID/बैंक अकाउंट को होल्ड कराया गया है
प्रार्थी श्वेता मेहरा रायपुर ने गुगल रिव्यू टास्क पार्ट टाइम जॉब के नाम से उनसे 29.49 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना विधानसभा में दर्ज कराई, सूचना पर अपराध क्रमांक 278/24 धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त अपराध की विवेचना रेंज साइबर थाना, रेंज रायपुर को सौंपी गई थी।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया।
उक्त अपराध के घटनाक्रम में प्रार्थी को वॉट्सएप ग्रुप में ऐड किया गया और बताया गया की ग्रुप में भेजे गए गुगल लिंक में रिव्यू देना है, रिव्यू के बदले रकम दिया जायेगा, प्रार्थी द्वारा टास्क पूरा करने पर झांसा देने के लिए कुछ रकम वापस किया गया। फिर प्रार्थी को इकोनॉमी टास्क दिया गया जिसके लिए प्रार्थी से रकम मांगा गया फिर टास्क सही पूरा नही होने की बात बोलकर रिकवरी टास्क के बहाने 29 लाख की ऑनलाइन ठगी की गई थी।
रेंज साइबर थाना को प्राप्त निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे वॉट्सएप नंबर, टेलीग्राम ग्रुप एवं बैंक खातों से प्राप्त जानकारी का तकनीकी विश्लेषण किया गया। गुजरात निवासी आरोपी नरेंद्र हिम्मतभाई गोंडलिया द्वारा अन्य साथियों की सहायता से प्रार्थी से ठगी कर विभिन्न खातों में रकम जमा करवाए गए थे। आरोपी बचने के लिए गुजरात के अलावा दिल्ली और राजस्थान जाकर घटना कारित करता था।
आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंक खाता जप्त किया गया है, आरोपी द्वारा हाल ही में 74 लाख मूल्य का नया घर खरीदने की जानकारी प्राप्त हुई है जिसका जिसका दस्तावेज प्राप्त कर अटैच करने की कार्यवाही की जाएगी। आरोपी को दिनांक 31/8/24 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया है। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी नरेंद्र हिम्मत भाई कुंडलिया पिता हिम्मत भाई रामजी भाई गोंडलिया उम्र 31वर्ष पता नेशनल पार्क सोसाइटी सूरत गुजरात
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized4 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
