Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना कोनी की अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही, 12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Published

on

 एक आरोपी के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त
 क्षेत्र मे अवैध रूप से शराब परिवहन कर करते थे अवैध लाभ अर्जित

थाना- कोनी जिला-बिलासपुर
अप0क्र0-116/2022 धारा- 34(2)आब0एक्ट

नाम आरोपी- सुरेन्द्र मिरी उर्फ नीलम पिता खिरमिट मिरी उर्फ पंचराम उम्र 19 वर्ष
साकिन-गतौरी सतनामी मुहल्ला थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
जप्त शराब- 12 लीटर
किमती- 1200 रूपये

      मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है आगामी होली त्योहार को मददेनजर रखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पारूल माथुर द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को अपने अपने थानाक्षेत्रांगर्त अवैध शराब भंडारण, नशे का कारोबार/शराब बिक्री करने वालो के विरूध अधिक-से-अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे, जिस पर अति0 पु0 अधी0 (शहर) उमेश कश्यप एवं न0 पु0 अ0 सरकंडा, स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक सुनील तिर्की के नेतृत्व मे छोटी टीम गठित कर क्षेत्र मे अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने हेतु सतत निगाह रखा गया था, जो दिनांक-13/03/22 को दौरान पेट्रोलिंग मुखबीर सूचना पर ग्राम गतौरी सेमरताल रोड के पास रेड कार्यवाही पर आरोपी सुरेन्द्र मिरी उर्फ नीलम कुमार द्वारा अपने दुकान के साईड मे छिपापकर दो सफेद रंग के 5-5 लीटर वाली जरीकेन व 2 लीटर वाली पेप्सी बाटल मे हाथ भटटी का बना हुआ कच्ची महुआ का शराब भरा हुआ आरोपी सुरेन्द्र मिरी के कब्जे से मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 ;2द्ध आबकारी एक्ट का घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपी सुरेन्द्र मिरी उर्फ नीलम कुमार को   गिरफ्तार कर सूचना परिजनो को दिया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी की उठने लगी मांग!
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 8 नए मरीज, 20 हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   भीषण सड़क हादसे में मरवाही विधायक के बेटे समेत तीन की मौत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: दिन-रात या हो बरसात, नहीं थम रहा अवैध मिट्टी का कारोबार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending