Connect with us

छत्तीसगढ़

कभी पानी की किल्लत से जूझ रहे निपनिया गांव के हर घर में पहुंचा शुद्ध पेयजल

Published

on

जल जीवन मिशन योजना से महिलाओं की बदली जिंदगी

घर में ही शुद्ध पेयजल मिलने से महिलाएं हुई गदगद
बिलासपुर, निपनिया, बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत उच्चमट्टी का आश्रित गांव है जिसमें 242 परिवार रहते हैं। जल जीवन मिशन योजना के आने के पहले इस ग्राम के लोगों को शुद्ध पेय जल सम्बंधित समस्या हमेशा बनी रहती थी। निपनिया के लोगों को पीने के पानी के लिए हैण्डपंप पर निर्भर रहना पड़ता था। हैण्डपंप में बरसात के दिनों में गंदा पानी निकलने की समस्या और गर्मी के दिनों में भू जल स्तर में गिरावट की समस्या भी रहती थी। जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन का कार्य पूरा होने पर निपनिया के लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति की खुशी में हर घर जल उत्सव मनाया गया एवं निपनिया को हर घर जल ग्राम घोषित किया गया।

निपनिया में जल जीवन मिशन का पानी पहुंचने से लोगों के चेहरेे खिल गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत निपनिया में 242 टेप नल कनेक्शन देने के लिए 50 हजार लिटर का उच्च्स्तरीय जलागार बनाया गया है। 3 हजार 880 मीटर यू.पी.वी.सी. पाईप लाईन गांव में बिछाया गया है। उन्हें पेयजल संबंधित समस्या से निजात मिल गई है। श्रीमती सविता विश्वकर्मा ने बताया कि जल जीवन मिशन से पहले उन्हें पेयजल के लिए हैण्डपंप पर निर्भर रहना पड़ता था और अपनी बारी के इंतजार में बहुत समय बीत जाता था जिससे वे अपने घरेलू कार्यों को करने में पिछड़ जाती थी

यह भी पढ़ें   10 अक्टूबर को होगा लोकवाणी की 22वीं कड़ी का प्रसारण, CM भूपेश विशेष रणनीति से विकास की नई राह भाग-दो पर करेंगे बात

और कई जरूरी काम पूरे नही हो पाते थे। जल जीवन मिशन के तहत अब घर पर ही टेप नल लगाये जाने से पानी भरने के लिए हैण्डपंप पर निर्भर नहीं होना पड़ता, अब घर का सारा काम समय पर हो जाता है। इसी तरह श्रीमती जरीना बेगम का कहना है कि इस योजना से पहले पानी भरने के लिए उन्हें दूसरे मोहल्ले जाना पड़ता था वहां लोगों की भारी भीड़ हुआ करती थी जिसके कारण पानी भरने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था कई बार लोगों से लडाई हो जाती थी। परंतु अब जल जीवन मिशन योजना से घर पर ही शुद्ध पेयजल पाप्त हो रही है जिससे में बहुत खुश हूं।

यह भी पढ़ें   रायपुर : 130 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 17 मार्च को, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

निपनिया ग्राम वासियों का कहना है कि जल जीवन मिशन ने निपनिया के लोगों के जीवन स्तर में काफी परिवर्तन लाया है, जहां लोग पहले पेयजल के लिए अपना मुख्य कार्य भी छोड़ देते थे परंतु अब घर पर नल से जल मिल जाने से लोग अपने मुख्य कार्य जैसे कृषि एवं अन्य व्यवसाय आदि पर ध्यान दे पाते है जिससे लोगों के आर्थिक स्थिति में सुधार संभव हुआ। सरपंच श्री नारायण साहू सहित गांव के सभी लोगों ने जल जीवन मिशन योजना के लिए केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार को धन्यवाद नही थकते हैं।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : आदिम जाति विकास मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   चोरी के पायल बेचने वाली आरोपी को किया गया कोनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending