Connect with us

छत्तीसगढ़

PM मोदी से भारतीय जनता युवा मोर्चा के रायगढ़ जिला प्रभारी सन्नी केसरी ने सौजन्य भेट कर हनुमान चालीसा भेट किया

Published

on

रायपुर। परिवर्तन महासंकल्प रैली समापन कार्यक्रम में विश्व नेता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का बिलासपुर में जन महासभा सम्पन्न हुआ। परिवर्तन यात्रा-2 में 15 दिन से जिम्मेदारी संभाल रहे सभी सदस्यों को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से हेलीपैड में मिलने का अवसर प्राप्त हुआ।

प्रदेश की इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए निकली इस यात्रा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व् जिला रायगढ़ प्रभारी सन्नी केसरी जी को पार्टी के ओर से जिम्मेदारी दिया गया था अपना योगदान देने का अवसर प्रदान करने के लिए भाजपा क्षेत्रिय संगठन महामंत्री आदरणीय श्री अजय जामवाल जी भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री आदरणीय श्री पवन साय जी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री अरुण साव जी, रथ यात्रा वाहक एवं विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री नारायण चंदेल जी,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोतीलाल साहू जी, प्रदेश प्रवक्ता श्री अनुराग सिंह देव जी,पूर्व विधायक व् अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नवीन मार्कण्डेय जी,युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत जी समेत समस्त प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक आभार बदलबो बदलबो ऐ दारी भ्रष्ट कांग्रेस के सरकार ल बदलबो।

यह भी पढ़ें   बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत 51 बालिकाओं का कन्या पूजा कर चरण पादुका एवं प्रसाद वितरण किया गया

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Video: कागजों पर सिमटा जल जीवन मिशन का काम, जमीनी हकीकत कुछ और, ग्रामीण परेशान… अधिकारी नही दे रहे ध्यान, ठेकेदार मालामाल!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Breaking : राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार और पटवारी निलंबित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   आयुष्मान पखवाड़ा: आयुष्मान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत किया जा रहा आयुष्मान कार्ड पंजीयन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending