Connect with us

छत्तीसगढ़

दी न्यू इंडिया स्कूल की NSS इकाई ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Published

on


बिलासपुर। दी न्यू इंडिया हायर सेकेण्डरी स्कूल में संस्था की प्राचार्या श्रीमती मनीषा राय के नेतृत्व एवम मार्गदर्शन तथा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती संगीता जायसवाल राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती एस्टर पॉल के संचालन में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय बाध्य कार्यक्रम अनुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत संस्था के 100 से अधिक विद्यार्थियो ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति राजीव गांधी चौक पर दिया।

वहीं अपने माता पिता को एवं सभी व्यस्क मताधिकार प्राप्त अपने परिवार को पोस्टकार्ड लेखन अभियान चला कर शत प्रतिशत मतदान हेतु आह्वान करते हुए पत्र लिखा साथ शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर जिले का अभिमानक को संदेश के साथ एक रैली के मध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

इस अभियान में मातापिता द्वारा अपने बच्चो को एक शपथ पत्र प्रदान किया जिसमे भी अपने मताधिकारोर का प्रयोग निश्चित रूप से करने हेतु शपथ लिया। प्राप्त शपथ पत्र को जिला निर्वाचन कार्यालय में निर्देशानुसार संग्रह कर जमा किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने ने संस्था के संचालक श्री ऋषिकेश केसरी जी, प्राचार्या श्रीमती मनीषा राय, शिक्षकगण श्रीमती अनिता पांडे, सुश्री रचना मरकाम, श्रीमती सुनीता भास्कर, श्रीमती अंजना शर्मा, श्री सलीम कुमार, एवम शाला परिवार के सभी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में एनएसएस के विद्यार्थियो ने अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह भी पढ़ें   जशपुरनगर : व्याख्याता पद भर्ती के लिए साक्षात्कार आज

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   स्वच्छता महाअभियान : शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व सभी शालाओं में की जाएगी साफ-सफाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Raipur Breaking: रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, SI-ASI समेत 25 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संभागायुक्त और कलेक्टर ने किया योगाभ्यास
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending