Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर : हज यात्रियों ने सीखे अराकान-ए-हज, हज यात्रियों की रवानगी 18 जून से 3 जुलाई तक

Published

on

रायपुर|  छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा रायपुर संभाग एवं धमतरी व कांकेर जिलों से जाने वाले हज यात्रियों के एक दिवसीय हज प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 29 मई को रायपुर में किया गया। हज प्रशिक्षण शिविर में हज यात्रियों को यात्रा के समस्त अराकानों के साथ-साथ समस्त प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां और हज के दौरान बरतने वाली विशेष सावधानियां, सउदी सरकार के नियम कानून कायदों की जानकारी आदि का प्रशिक्षण दिया गया। 

कार्यक्रम के अतिथि खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और अध्यक्ष खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम रामगोपाल अग्रवाल ने प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों को यात्रा की मुबारकबाद दी और हज के दौरान अहम स्थानों पर प्रदेश की खुशहाली व तरक्की की दुआ करने की अपील की। उन्होंने हज यात्रियों को हज प्रशिक्षण किट का भी वितरण किया। इस अवसर पर राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने भी सभी हज यात्रियों को यात्रा की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि हज यात्रा 2022 के लिए प्रदेश के सभी आवेदकों को यात्रा का अवसर प्रदान करने की व्यवस्था कराये जाने हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का मुस्लिम समाज की ओर से आभार व्यक्त किया। 

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : 4 साल की नन्ही शनाया ने बनाया मॉर्डन एब्सट्रेक्ट आर्ट...

राज्य हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी एवं सचिव साजिद मेमन ने बताया कि, हज कमेटी मुम्बई से प्राप्त फ्लाईट शेड्यूल अनुसार, मुम्बई ईम्बारकेशन प्वाइंट से प्रदेश के हज यात्रियों की रवानगी 18 जून से 03 जुलाई तक और वापसी 24 जुलाई से 13 अगस्त 2022 तक होगी। प्रदेश के हाजी मुम्बई से जदद्दा के लिए रवाना होंगे और उनकी वापसी मदीने से मुम्बई के लिए होगी। केन्द्रीय हज कमेटी द्वारा अभी फ्लाईट का अलॉटमेंट नहीं किया गया है। सूचना प्राप्त होने पर यथाशीघ्र सूचित किया जावेगा। 

शिविर में रायपुर जिले के 69, बलौदा बाजार के 06, गरियाबंद के 06, महासमुन्द के 07, धमतरी से 21 कांकेर से 04 एवं प्राईवेट टूर्स आपरेटर्स एवं अन्य जिलों से जाने वाले हज यात्रियों ने उपस्थित होकर यात्रा का प्रशिक्षण प्राप्त किया। हज यात्रा का प्रशिक्षण सदस्य राज्य हज कमेटी के हाफिज व कारी मौलाना सै. अशफाक अहमद अंजुम, राज्य हज कमेटी के मास्टर ट्रेनर मौलाना कारी सुल्तान अहमद, मौलाना रिफअत अली, हाजी अब्दुल रज्जाक, द्वारा दिया गया।

यह भी पढ़ें   वजन त्यौहार 2022 के आंकड़े जारी, एक वर्ष में कुपोषण की दर में 2.1 प्रतिशत की आई कमी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, उपाध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण शिव सिंह ठाकुर, अध्यक्ष भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल सुशील सन्नी अग्रवाल, सदस्य राज्य गृह निर्माण मंडल अजय साहू, सदस्य राज्य वक्फ बोर्ड फैसल रिज़वी, नोमान अकरम हामिद, शेख शमसुद्दीन (तन्तु), सदस्य, रायपुर विकास प्राधिकरण पप्पू बंजारे, सदस्य श्रम कल्याण मंडल शारिक रईस खान, पार्षद नगर पालिक निगम समीर अख्तर सहित सर्वश्री इदरीश गांधी, मोहम्मद जिशान, शाहरूख अशरफी, दिलीप चौहान, बाकर अब्बास, जावेद नाना, मोहम्मद रियाज़, इलियास अमन, अब्दुल असलम, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद युसूफ और मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   थाना कोतवाली के शास्त्री स्कूल के पीछे कुछ लड़के नशा पत्ती कर रहे थे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   धमतरी : स्कूलों में दसवीं एवं बारहवीं की क्लासेस 02 अगस्त से, जिला शिक्षा अधिकारी ने शासन के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   थाना कोतवाली के शास्त्री स्कूल के पीछे कुछ लड़के नशा पत्ती कर रहे थे
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending