छत्तीसगढ़
रायपुर : लोक सेवा केंद्रो के माध्यम से निर्धारित समयावधि में हो रहा आवेदनों का निराकरण
रायपुर| छत्तीसगढ़ शासन ने आमजनों की सुविधा के लिए लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था की गई, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। जाति, आय, मूल निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य शासकीय विभागों के कार्यो को कराने के लिए लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए जाते हैं एवं इन आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय सीमा में किया जाता है। लोगों को अपने सरकारी काम-काज के लिए अब सरकारी कार्यालय के चक्कर नही काटना पड़ता है। बिलासपुर जिले में ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना अंतर्गत संचालित लोक सेवा केन्द्रों और च्वाईस सेंटर के माध्यम से माह जुलाई 2021 तक ऑनलाइन प्राप्त होने वाले आवेदनों की संख्या आठ लाख से अधिक हो गई है।
जिले में लोक सेवा अंतर्गत ऑनलाइन लंबित आवेदनों की समीक्षा जिला प्रशासन द्वारा प्रति दिन की जा रही है एवं समय सीमा के उपरान्त लंबित आवेदनों की संख्या सतत रूप से शून्य है। ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना बिलासपुर के आफताब अहमद ने बताया कि माह फरवरी 2021 में कुल 25 हजार से अधिक आवेदन ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए जिसमे आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत करने में बिलासपुर जिला प्रदेश में अग्रणी रहा है। इसके साथ ही ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना अंतर्गत राज्य में 5 नई सेवाओं स्थाई पटाखा लाइसेंस, अस्थाई पटाखा लाइसेंस, सिनेमा लाइसेंस, पेट्रोल पंप एनओसी आदि शुरू किया जाएगा। जिसका कार्य प्रगति पर है। शीघ्र ही नागरिको को यह सुविधा भी ऑनलाइन लोक सेवा चॉइस केन्द्रों के माध्यम से प्राप्त होगी।
जिले में लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाईन आवेदनों की प्राप्ति एवं उनका निराकरण गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जा सके इसके लिए वापस भेजे जाने या निरस्त किये जाने वाले ऑनलाइन आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गयी है एवं जिले के लोक सेवा ऑपरेटर्स को इस संबंध में ट्रेनिंग प्रदाय की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रसारित किये गए है।
उल्लेखनीय है कि जिले में ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना के माध्यम से लोगों को नजदीकी लोक सेवा केंद्र चॉइस सेण्टर से आय, जाति, निवास, विवाह, व्यापार अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र जाति, विवाह प्रमाण पत्र, सीमांकन नामांतरण, बँटवारा, नगरीय निकायो में गुमास्ता, समस्त प्रकार के पेन्शन, वन विभाग, कृषि विभाग, नाप तौल विभाग, उद्यानिकी विभाग, इंजीनियरिंग – पॉलीटेक्निक कॉलेज, आईटीआई इत्यादि, सेवाओ सहित 80 से अधिक विभिन्न प्रकार की सेवाएं मिल रही है। प्राप्त आवेदन लोक सेवा गारंटी योजना के तहत निराकृत किए जाते हैं इसके साथ ही आवेदकों को घर बैठे आवेदन करने की सुविधा भी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से दी गई है । शहरी क्षेत्र के साथ दूर दराज के ग्रामीणों को भी मिल रहा लाभ, उचित दर पर नागरिकों को समयावधि में उपलब्ध हो रही हैं सेवाएं| लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से हितग्राहियों को विभिन्न सेवाओं का लाभ आसानी से और निर्धारितसमय पर मिल रहा है। हितग्राहियों के समय की बचत हो रही है एवं भूमि उपयोगिता प्रमाण पत्र जैसी सेवा भी निर्धारित समयावधि में प्राप्त हो रही है। यह कहना है लोक सेवा ऑपरेटर नागेश्वर प्रसाद जोशी का। इसी तरह गोल बाजार स्थित लोक सेवा केंद्र संचालक प्रपन्ना मिश्रा का कहना है कि लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से हितग्राहियों को शासन द्वारा संचालित सेवाओं की सुविधा आम नागरिको को आसानी से निर्धारित समयावधि में उचित दर पर प्राप्त हो रही है। लोक सेवा केंद्र नेहरू नगर के संचालक अक्षय भार्गव ने कहा कि लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से हितग्राहियों को नगर निगम के अंतर्गत गुमास्ता, व्यापार अनुज्ञप्ति आदि सेवाएँ प्राथमिकता से निर्धारित समय में दी जा रही हैं, यह हितग्राहियों के लिए लाभदाई है। रतनपुर स्थित लोक सेवा केंद्र के संचालक हकीम मोहम्मद का कहना है कि लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से दूर-दराज, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले हितग्राहियों को भी लाभ मिल रहा है एवं लोक सेवा केन्द्रों के साथ अन्य आवश्यक ऑनलाइन सेवाओं की सुविधा भी प्राप्त हो रही है। इस तरह लोक सेवा केंद्र नागरिकों की जरूरत बन चुकी है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized6 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized8 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
