छत्तीसगढ़
Raipur : देवेंद्र भारद्वाज बने विशेष सचिव, नापतौल विभाग का दिया एडिश्नल चार्ज
रायपुर। CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव सरकार को एक माह से अधिक का समय बीत चुका है। अभी भी प्रशासनिक सर्जरी जारी है।
बता दें कि पिछले 16 घंटे में प्रदेश में 24 भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के (CG Transfer News) ट्रांसफर की लिस्ट जारी की जा चुकी है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि छत्तीसगढ़ में अभी सरकार के चहेतों की (CG Transfer News) पोस्टिंग की गई है, इसके बाद अब कुछ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
छत्तीसगढ़ में एक माह से प्रशासनिक सर्जरी जारी है। इस एक माह में सभी विभागों में अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
इन विभागों की दी जिम्मेदारी
बतात दें कि पोषण चंद्राकर को बीज निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। श्री चंद्राकर अभी महिला बाल विकास में विशेष सचिव थे। इसी तरह देवेंद्र भारद्वाज को विशेष सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन से विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है।
इसके साथ ही उन्हें आवास एवं पर्यावरण के साथ ही नियंत्रक नापतौल विभाग का एडिश्नल चार्ज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव विमला नावरिया को संयुक्त सचिव मत्स्यपालन विभाग बनाया गया है।
वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रकाश सिंह राजपूत को अपर कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान से अंबिकापुर निगम कमिश्नर बनाया गया है।
गणतंत्र दिवस से पहले 24 ट्रांसफर
बता दें कि 24 जनवरी 2024 की देर रात को छत्तीसगढ़ सरकार ने (CG Transfer News) ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया था। इसके बाद 25 जनवरी 2024 को दो ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए।
जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं।
प्रदेश में पिछले 16 घंटे में 24 (CG Transfer News) ट्रांसफर किए गए हैं। बता दें ये ट्रांसफर ठीक गणतंत्र दिवस से पहले किए गए हैं।
संबंधित खबर:IAS Transfer: राज्य प्रशासनिक सेवा के 29 अफसरों का ट्रांसफर, छत्तीसगढ़ में बदले गए 29 डिप्टी कलेक्टर्स
सरकार पर राजनीतिक आरोप
छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार के प्रदेश में लगातार अफसरों के (CG Transfer News) ट्रांसफर को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व में आरोप लगा चुके हैं।
उनका आरोप था कि अफसर अब भाजपा कार्यालय और आरएसएस के दफ्तर जाते हैं, वहां से उनकी पोस्टिंग तय होती है।
इस आरोप के बाद से छत्तीसगढ़ की सियासत फिर तेज हो गई थी। उक्त आरोप पर सरकार में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस की पिछली सरकार को घेरा था।
उन्होंने कहा था कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपनी गिरेवां में झांके, कांग्रेस की सरकार में (CG Transfer News) ट्रांसफर के लिए रेट तय होते थे। पहले उसका जवाब दें, उन्होंने कहा ट्रांसफर एक सामान्य प्रक्रिया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized3 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized1 day ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized8 hours ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
