छत्तीसगढ़
कोटा पुलिस द्वारा पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में ग्राम शिवतराई हायर सेकेंडरी स्कूल में निजात अभियान चलाया गया
🔶 कोटा पुलिस द्वारा पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में ग्राम शिवतराई हायर सेकेंडरी स्कूल में निजात अभियान चलाया गया
🔶 निजात अभियान कार्यक्रम में थाना कोटा थाना प्रभारी,पुलिस स्टाफ, पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य एवं शिवतराई स्कूल के प्राचार्य/संकुल समन्वयक/स्टॉफ तथा विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।*
पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में निजात अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नशा मुक्ति हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन थाना प्रभारी कोटा टी.एस.नवरंग के नेतृत्व में थाना कोटा क्षेत्र में लगातार निजात कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक 12.01.2024 को ग्राम शिवतराई के हायर सेकेंडरी स्कूल में कोटा पुलिस तथा पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में निजात अभियान जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
जिसमें नारकोटिक्स/ड्रग्स एवं अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही करने एवं नशे में होने वाले अपराध तथा नशे से होने वाले नुकसान से संबंधित जानकारी के बारे में बताया गया। इसके साथ ही साथ कोटा पुलिस द्वारा निजात अभियान स्लोगन नशीली पदार्थ को ना, जिंदगी को हां, नशा से करो दूरी जिंदगी जियो पुरी, नशा के तीन पहचान,अशांति, जिल्लत और अपमान, स्कूली बच्चों से स्लोगन कराया गया तथा थाना प्रभारी कोटा द्वारा बच्चों एंव महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध तथा अपराध से बचने के उपाय, यातायात जागरूकता एवं लगातार हो रही साइबर ठगी के संबंध में भी जानकारी देकर साइबर ठगी से बचने का उपाय तथा अन्य कानूनी के संबंध में जानकारी दिया गया।
निजात कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोटा टी.एस.नवरंग एवं थाना स्टाफ, पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष पायल शब्द लाठ, उपाध्यक्ष श्री चंचल सलूजा एवं सदस्यगण, हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य कुंजराम, संकुल समन्वयक अंजना चाकी, स्टॉप शिवरतन कश्यप, क्षेत्रपाल सागर, वर्मा सर, चंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, विक्रम सर, मल्होत्रा सर, उपाध्याय सर, श्याम सर, टी.आर.टोडर, मीना एक्का, खोमेश्वरी साहू, रंजीत सिंह श्याम, अश्वनी लहरे, जायसवाल सर तथा स्कूल के विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized7 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized6 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized3 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized5 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized5 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized12 hours ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized2 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
