Connect with us

क्राइम

आरपीएफ बिलासपुर ने महिला व बच्चों को भगाकर ले जा रहे व्यक्ति को पकड़ा, आरोपी पहले भी हो चुका है अरेस्ट

Published

on


प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ए एन सिन्हा सिन्हा तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देशन में रेलवे के संपर्क में आए महिला तथा बच्चों के बेहतर सुरक्षा और देखभाल के क्रम में फिर एक बड़ी कार्रवाई किया गया।

जिसमें दिनांक 21.08.2021 को थाना सिविल लाइन/बिलासपुर के थाना प्रभारी द्वारा रेलवे सुरक्षा बल/ पोस्ट प्रभारी/बिलासपुर भास्कर सोनी जी को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नाम सुखिराम मरावी जिसके संबंध मे इंसान गुमषुदगी एफआईआर 108/2021 थाना सिविल लाइन एवं एक महिला नाम देवकि साहू एवं जिसके साथ तीन बच्चें के संबंध मे इंसान गुमषुदगी एफआईआर 106/2021 थाना सिविल लाइन/बिलासपुर में मामला दर्ज होना बताते हुए उक्त व्यक्ति व महिला की फोटो दी गई।

यह भी पढ़ें   नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों का हुआ बुरा हाल...

इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पोस्ट प्रभारी बिलासपुर भास्कर सोनी द्वारा प्राप्त जानकारी व फोटो को रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर/पोस्ट के सभी अधिकरीयों एवं बल सदस्यों को अवगत कराते हुए रेलवे स्टेशनबिलासपुर तथा आने जाने वाली से सभी गाडीयों में निगरानी रखने के लिए आदेषित किया, जिस पर थाने के सभी बल सदस्य द्वारा अपने अपने ड्यूटी प्वाइंटों पर निगरानी तथा छानबीन किया गया। जिसके क्रम में रेलवे स्टेशन करगी रोड मे तैनात आरक्षक राजकुमार के द्वारा वांछित पुरुष सुखिराम मरावी व महिला देवकि साहू व साथ मे तीन बच्चीयो को पहचाना गया।

एवं इसकी जानकारी रे.सु.ब पोस्ट उस्लापुर के उप निरीक्षक ए.के राय को दी गई जिस पर श्री भास्कर सोनी द्वारा समन्वय करते हुए थाना सिविल लाइन/बिलासपुर को उपरोक्त वांछित पुरूश, महिला एवं बच्चें मिलने की सुचना दी गई। जिसके बाद उक्त सभी को सुरक्षित रे.सु.ब पोस्ट बिलासपुर लाए गए ।

यह भी पढ़ें   रायपुर : जिला चिकित्सालय पंडरी रायपुर में आज से मेगा चिरायु स्वास्थ्य शिविर


सूचना पर थाना सिविल लाइन/बिलासपुर से प्रधान आरक्षक निर्मल कुमार घोश रे.सु.ब पोस्ट बिलासपुर पहुचे जिसके पश्चात आवष्यक कागजी कार्यवाही कर उक्त व्यक्ति नाम सुखिराम मरावी संबंध मामला इंसान गुमषुदगी 108 एवं महिला नाम देवकि साहू उम्र-26 वर्श एवं साथ मे तीन बच्चीयां उम्र 11 वर्ष , उम्र-08 वर्ष , उम्र-04 वर्ष को उचित कार्यवाही हेतु सिविल लाईन/बिलासपुर के प्रधान आरक्षक को सुपुर्द किया गया ।

क्राइम

CG News: भतीजे-भतीजी ने की बड़ी मां की हत्या, मुर्गा-दारु पार्टी में विवाद के बाद जलाकर मारा

Published

on

अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें   जगदलपुर : बस और कार में भीषण भिड़ंत, 4 युवकों की मौके पर मौत, 1 घायल

Continue Reading

क्राइम

Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ₹1 करोड़ की ठगी,15 दिन तक घर में किया ‘डिजिटल अरेस्ट’

Published

on

Digital Arrest Scam: गुजरात के सूरत से एक 90 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने अपने जीवनभर की जमापूंजी कुल ₹1.15 करोड़ गंवा दिए।

Digital Arrest Scam: देशभर में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest ) स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन किसी न किसी के साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इस स्कैम का शिकार बनकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी को गवां चुके हैं। इसी बीच, डिजिटल अरेस्ट का एक नया मामला सामने आया है। जिसके चलते ठगों ने गुजरात के एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम का शिकार बनाया और उन्हें उनके ही घर में 15 दिनों तक वर्चुअली रूप से डिजिटली अरेस्ट किया। जिसमें बुजुर्ग ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे गंवा दिए।

क्या था पूरा मामला
दरअसल, साइबर अपराधियों ने गुजरात के 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी की शुरुआत की। धोखेबाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल करके सबसे पहले खुदको एक CBI अधिकारी बताया और उन्होंने कॉल पर कहा कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से चीन भेजा गया है, जिसमें कथित तौर पर 400 ग्राम MD ड्रग्स थे। फिर गिरोह ने बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी और दवाव बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का खेल शुरू किया।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: अंधविश्वास के चलते गैर युवक की जान! गर्म त्रिशूल से शरीर के इस अंग को 20 बार दागता रहा बैगा....

धोखेबाजी का यह सिलसिला पीड़ित के साथ यही तक नहीं रुका बल्कि बुजुर्ग को पूरे 15 दिनों तक उनके ही घर में वर्चुअली तौर पर डिजिटल अरेस्ट पर रखा गया। फिर ठगों ने पीड़ित की बैंक डिटेल निकालकर ₹1.15 करोड़ की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।

इस पूरी घटना के बारें में जब बुजुर्ग के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने 29 अक्टूबर को सूरत की साइबर सेल में धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 डेबिट कार्ड, 23 चेकबुक, 28 सिम कार्ड, 9 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। धोखेबाजों ने कई बैंक खातों और कंपनियों के रबर स्टांप का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया था।

यह भी पढ़ें   सड़क सुरक्षा माह की बड़ी उपलब्धि, लगभग 2000 लोगों ने बनवाया लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

गिरोह का मास्टरमाइंड फरार
सूरत की क्राइमब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक उन्होंने 5 अपराधियों- रमेश सुराना, उमेश जिंजाला, नरेश सुराना, राजेश देवड़ा और गौरांग राखोलिया को पकड़ लिया है। हालांकि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पार्थ गोपानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कहना है कि यह अपराधी कंबोडिया में है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा रैकेट चीन की एक गैंग की मदद से चलाया जा रहा था। बता दें, गिरोह ने बुजुर्ग व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया और डरा-धमकाकर करोड़ों रुपए ऐठ लिए गए।

Continue Reading

क्राइम

Bilaspur News: शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी मोपका पुलिस के गिरफत में

Published

on

आरोपी के दुबई भागने की योजना की सूचना मिलने पर तत्काल टीम बनाकर मुंबई से पकड़ा गया

आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

आरोपी – रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.11.2024 को प्रार्थीया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी रंजीता कुमार निवासी उड़ीसा से मोबाइल के माध्यम से जान पहचान हुआ था। दिनांक 15.04.2022 को आरोपी रंजीता कुमार ने पीड़िता को साईं अनंत होटल मोपका मे बुला कर शादी करने का झांसा देकर पीड़ता के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया। रिपोर्ट पर थाना सरकंडा मे अपराध क्रमांक 1408/2024 धारा 376(2)(N) भा द वि कायम कर विवेचना मे लिया गया | आरोपी के पता साजी के दौरान आरोपी के द्वारा पीड़िता को फोन कर बताया की वह पुलिस की ग्रिफ्तारी के डर से विशाखापट्नम से मुंबई जा रहा वहा से दुबई भाग जायेगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: 9 से 13 जनवरी तक बारिश के आसार..

वरिष्ठ अधिकिारियो को तत्काल अवगत कराया गया, जिनके द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरुफतार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में पु स के मोपका प्रभारी उपनिरीशक रामनरेश यादव आरक्षक दीपक खांडेकर के दुवरा तत्काल मुंबई जा कर छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई के सामने से आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा को अभिरक्षा मे लेकर मोपका चौकी सरकंडा लेकर आये। आरोपी से पूछताछ किया गया जो बताया की पीड़िता की रिपोर्ट बाद से भाग कर दुबई जाने का योजना बनाया था।

जो उड़ीसा से दुबई का जाने का पासपोर्ट व वीजा तैयार करवाकर विशाखापट्नम से मुंबई आया और दिनांक 28.11.2024 को दुबई जाने वाले थे। आरोपी के दुवरा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया I
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक रामनरेश यादव , आर दीपक खांडेकर व साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending