Connect with us

छत्तीसगढ़

SBI के गार्ड ने मैनेजर को किया आग के हवाले, पेट्रोल डालकर मार दी माचिस

Published

on

पिथौरागढ़। उत्तराखंड से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहं एक SBI स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के गार्ड दीपक छेत्री ने उसी के बैंक मैनेजर मोहम्मद ओवेस को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। बता दें कि दोनो के बीच में किसी मुद्दे को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ ही पलों में ये विवाद इतना बढ़ गया कि, बैंक के गार्ड ने मैनेजर को आग लगा दि।

आपको बता दें कि, जिस समय दोनो के बीच कहा सुनी हो रही थी तब बैंक में और भी लोग मौजूद थे। कुछ लोंगों ने बताया की उनके द्वारा बैंक मैनेजर को बचाने की कोशिश की गई थी लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। वहीं बैंक में ये हादसा देख अफरा तफरी मच गई थी। बताया दा रहा है कि, मैनेजर मोहम्मद ओवेस बिहार का रहने वाला है। वह पिथौरगढ़ अपनी नौकरी के चलते आया था। घटना के बाद पिड़ीत को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें   CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण, फिर बनाया हवस का शिकार

उत्तराखंड पुलिस ने बताया जैसे ही स्थानीय लोगों द्वारा उन्हे जानकारी दि गई। उसके बाद तुरंत ही पुलिस मौंके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद कुछ पुलिस कर्मचारियों ने मिल कर आग को बुझाने का प्रयास किया व उसे जलद ही पास के अस्पताल में भर्ती करवा दिया। पुलिस नें बैंक गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ये पता लगाने में जुट गई है कि, विवाद किस चिज को लेकर इतना बढ़ गया की दीपक छेत्री ने मैनेजर को जान से मारने की कोशिश आखिर क्यों करी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस का कहना है कि, मैनेजर की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें   विश्व आदिवासी दिवस पर पारंपरिक खेल मड़ई 7 और 8 अगस्त को रायपुर में, 700 प्रतिभागी होंगे शामिल

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी सकरी पुलिस के कब्जे में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   प्रदेश में संविदा कर्मचारियों की हड़ताल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ज्वेलरी दूकान का ताला तोड़कर नकद और जेवर ले भागे चोर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending