Connect with us

छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुना आम जनता की समस्या, दिए सुझाव

Published

on


बिलासपुर| छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं निराकरण हेतु जनदर्शन लगाये जाने के निर्देश के परिपालन में जिला स्तर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अति.पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, शहर, आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. एवं अनुभाग के पुलिस अधिकारियों द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनदर्शन के माध्यम से जन सामान्य की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है । आज दिनांक 22.02.2022 को पारूल माथुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित जनदर्शन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनवाई के लिये कार्यालय में उपस्थित हुये 16 शिकायतकर्ताओं की शिकायतें समक्ष में सुनी गईं तथा शिकायतों का निराकरण किया गया।


 आवेदिका शीला हिरवानी, निवासी सिंधी कालोनी बिलासपुर के द्वारा अति. प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय बिलासपुर से जारी उसके पति गुरूदास मल हिरवानी अकोला महाराष्ट्र के लिये जारी गिरफ्तारी वारंट टीम भेजकर तामील कराने का अनुरोध किया गया । इस संबंध में माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त होने पर विशेष प्रयास कर तामीली हेतु आवेदिका को आश्वस्त किया गया ।
 आवेदिका पांचो बाई पति साहेब लाल, ग्राम थेम्हापुर, मस्तुरी के द्वारा ग्राम सेंदरी में आबादी पट्टायुक्त जमीन एवं मकान बिना किसी सूचना के सरपंच द्वारा तोड़े जाने की शिकायत की गई है । आवेदिका की शिकायत की जांच कर कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कोनी को निर्देशित किया गया है ।
 आवेदक सदन कुमार बनर्जी, राजकिशोर नगर, बिलासपुर के द्वारा थाना तारबाहर में दर्ज अपराध क्रमंाक 222/21 धारा 420 के प्रकरण में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया । आवेदक की शिकायत पर नगर पुलिस अधीक्षक, सिविल लाईन, बिलासपुर को माह फरवरी के अंत तक टीम रवाना कर गिरफ्तारी कराने के निर्देश दिये गये ।
 आवेदक प्रेम प्रकाश तिवारी, भेड़ीमुड़ा रतनपुर के द्वारा श्रीह विजय कुमार तिवारी की ईलाज में लापरवाही से मृत्यु के संबंध में चिकित्सा अधिकारी द्वारा की जा रही जांच शीघ्र कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है । इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बिलासपुर को शीघ्र जांच पूर्ण करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है ।
 आवेदिका गीता बाई, देवनंदन नगर, फेस-2 बैमा नगोई मेन रोड, बिलासपुर में विश्वास टेलर के संचालक राज कुमार विश्वकर्मा के द्वारा गुण्डागदी करने व दुकान खाली नहीं करने की शिकायत की गई है । शिकायत की जांच कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी सरकण्डा को निर्देशित किया गया है ।
 आवेदक पवन गोयल, करबला रोड, बिलासपुर के द्वारा पुरूषोत्तम वर्मा एवं उसके रिश्तेदारों द्वारा मकान विक्रय का अनुबंध कर ठगी करने की शिकायत पर थाना प्रभारी सिविल लाईन, बिलासपुर को जांच कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं ।
 आवेदक अशोक मरावी, निवासी ग्राम नेवरा थाना कोटा के द्वारा जमीन का पैसा लेकर रजिस्ट्री नहीं कराने की शिकायत की गई है । शिकायत की जांच कर वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कोटा को निर्देशित किया गया है ।
 आवेदक महेन्द्र सोनी एवं यतीन्द्र नाथ मिश्रा निवासी सरकण्डा के द्वारा थाना तारबाहर के अप.क्र. 240/21 धारा 420 भा.दं.वि. एवं थाना तोरवा के अप.क्र. 05/2022 धारा 420 भा.दं.वि. के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी शीघ्र करवाने अनुरोध किया गया है । इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक, सिविल लाईन एवं थाना प्रभारी तोरवा को त्वरित कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये ।
 आवेदक गोलु यादव, बंधवापारा, सरकण्डा के द्वारा लाल यादव के साथ हुये मारपीट में थाना सरकण्डा से अप.क्र. 1141/2021 में सामान्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करने की शिकायत की गई है । थाना प्रभारी सरकण्डा को प्रकरण की डायरी सहित उपस्थित होकर कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिय गये हैं ।
 आवेदिका सुमन दुबे, नेहरू चैक स्टेट बैंक शाखा के खाते से सोलह हजार रूपये निकाल लिये जाने की शिकायत की गई है । इस संबंध में थाना प्रभारी सिविल लाईन, बिलासपुर को जांच कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्दश दिये गये ।
 आवेदिका सत कुमारी बंजारे, मीनी बस्ती जरहाभाठा के द्वारा थाना सिविल लाईन, बिलासपुर में उसकी रिपोर्ट पर पंजीबद्ध अप.क्र. 771/2020 के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है । थाना प्रभारी, सिविल लाईन से दूरभाष पर जानकारी ली गई एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफतारी कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये ।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी


 आवेदिका लक्ष्मीन बाई पति कुंवर लाल बर्मन, निवासी आवासपारा नगोई के द्वारा उसके साथ दिनांक 22.02.22 को जयधन, जितेन्द्र एवं इतवारी व अन्य परिजन के द्वारा की गई मारपीट की घटना पर कार्यवाही के निर्देश दिये गये । तत्संबंध में थाना प्रभारी सरकण्डा को मुलाहिजा प्रतिवेदन के आधार पर आवेदिका की रिपोर्ट तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।
 आवेदक रामशंकर मिश्रा, हेमू नगर, बिलासपुर एवं आवेदिका श्रुती साहू के द्वारा सहारा के एमआईएस ब्यान का पैसा नहीं देने व मैम्योरिटी का भुगतान नहीं करने की शिकायत करते हुये मदद करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है । थाना प्रभारी तारबाहर को आवेदन पत्र प्रेषित कर सहारा प्रबंधक से संपर्क कर मदद हेतु निर्देशित किया गया है ।
 आवेदक रीश कुमार अवस्थी के द्वारा उसकी सायकल को मोपड के द्वारा क्षतिग्रस्त करने की शिकायत की गई है । थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, बिलासपुर को इस संबंध में जांच कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये ।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली यातायात पुलिस की समीक्षा बैठक 
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सिम्स में महिला की मौत की जांच के आदेश, कलेक्टर ने दिए निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर ब्रेकिंग : जूर ग्राम पंचायत सचिव निलंबित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending