छत्तीसगढ़
चिकित्सा क्षेत्र में श्री अनंत साईं हॉस्पिटल ने स्थापित किया नया कीर्तिमान, मध्य भारत में पहली बार बेहद जटिल एंजियोप्लास्टी को दिया गया अंजाम
रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में दिल की बीमारियों के इलाज के लिए प्रसिद्ध श्री अनंत साई अस्पताल में एक बेहद जटिल एंजियोप्लास्टी सर्जरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है। इस एंजियोप्लास्टी सर्जरी की सभी जगह चर्चाएं इसलिए भी हो रही हैं क्यों यह छत्तीसगढ़ और मध्य भारत में अपनी तरह की पहली जटिल सर्जरी है; जिसे प्रसिद्ध इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पार्थ स्थापक ने अकेले ही संपन्न किया है। खास बात यह भी है कि यह सर्जरी पूरी तरह से मुफ्त में की गई है।
उड़ीसा के नुआपाड़ा जिले के एक छोटे से गांव के एक 45 वर्षीय मरीज को सीने में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ के साथ श्री अनंत साईं अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती किया गया। अस्पताल के सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पार्थ स्थापक ने तुरंत इमरजेंसी की स्थिति को संभालते हुए और मरीज का एंजियोग्राफी किया। जिसमें पता चला कि दिल की तीन प्रमुख धमनियों में से दो धमनियां पूरी तरह से बंद थी। उस वक्त एक चुनौतीपूर्ण स्थिति थी, जबकि इन धमनियों को खोलना बेहद जटिल प्रक्रिया है।
हालांकि, असाधारण कौशल और विशेष अनुभवों के धनी डॉ. पार्थ स्थापक ने विशेष तकनीकों के माध्यम से बंद धमनियों को खोलने में कामयाबी हासिल कर लिया। रेट्रोग्रेड एंजियोप्लास्टी नामक तकनीक, जिसके जरिये पूरी तरह से बंद पड़ी धमनी को दूसरी तरफ की धमनी की छोटी शाखा के माध्यम से विशेष उपकरणों के जरिये खोला जाता है। इस विशेष उपकरण के जरिये डॉ. पार्थ स्थापक ने एक बंद धमनी को खोला तथा दूसरी धमनी को एक अन्य जटिल प्रक्रिया जिसे एन्टीग्रेड एंजियोप्लास्टी कहते हैं, के माध्यम से खोला गया। इस प्रक्रिया में विशेष तरह के तार व गुब्बारों का उपयोग किया जाता है।

प्रसिद्ध इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पार्थ स्थापक ने अकेले ही एक जटिल चिकित्सा प्रक्रिया को अंजाम दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य में अपनी तरह का पहला जटिल एंजियोप्लास्टी सर्जरी प्रक्रिया है। आमतौर पर इस तरह की जटिल सर्जरी प्रक्रियाओं में देश के बड़े शहरों से विशेषज्ञों की टीम को बुलाया जाता है।
यह उल्लेखनीय उपलब्धि और भी उल्लेखनीय इसलिए बन गया है क्योंकि बीएसकेवाई योजना के तहत मरीज का पूरा इलाज मुफ्त में हुआ है। यह उपलब्धि सभी को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की श्री अनंत साईं अस्पताल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस बेहद जटिल व सफल सर्जरी के बाद मरीज की हालत अभी पूरी तरह से सामान्य है।
इस अभूतपूर्व जटिल एंजियोप्लास्टी सर्जरी की संपूर्ण सफलता ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित श्री अनंत साईं अस्पताल को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बार फिर से अग्रणी चिकित्सा संस्थान बना दिया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
