Connect with us

छत्तीसगढ़

कलेक्टर अवनीश शरण और सीईओ जिला पंचायत को दीदियों ने बांधी राखी

Published

on

बिहान योजना की समीक्षा बैठक में पहुंची दीदियों ने कलेक्टर को भेंट की बांस की तीलियों से बना चित्र

बिलासपुर/16 अगस्त/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज स्व सहायता समूह की दीदियों से राखी बंधवाई। जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक के लिए पहुंची बिहान योजना की PRP और संकुल अध्यक्षों ने जिला पंचायत सीईओ को भी रक्षा सूत्र बांधा।
जिला पंचायत सभा कक्ष में समीक्षा बैठक में आई दीदियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर अवनीश शरण को राखी बांधी । इस मौके पर कलेक्टर ने दीदियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है,उन्होंने कहा बिहान योजना कि विभिन्न आजीविका गतिविधियों से महिलाओं का जीवन संवर रहा है योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और समूह गठन में PRP और संकुल अध्यक्षों की भूमिका अहम है। कलेक्टर अवनीश शरण को दीदियों ने सीकों से बनी पेंटिंग भेंट की।

जिला पंचायत सभा कक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री आर पी चौहान ने बिहान योजना की समीक्षा की और कहा कि सभी कैडर अपना कार्य बेहतर तरीके से पूरा करें और महिला समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़े। सीईओ ने दीदियों से बिहान योजना से जुड़े अनुभव  सुने और फील्ड में कार्य में आ रही दिक्कतों की भी जानकारी ली।  उन्होंने रिक्त कैडरों में नियुक्ति के लिए DPM  रामेंद्र सिंह को निर्देशित किया। समीक्षा बैठक में आई दीदियों ने जिला पंचायत सीईओ को भी राखी बांधी।

        उल्लेखनीय है कि बिहान योजना से जिले में स्व सहायता समूह  के माध्यम से महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है ,महिलाएं विभिन्न आजीविका गतिविधियां के जरिए सशक्त हो रही हैं। समूह के माध्यम से लोन लेकर दीदियां जहां स्व रोजगार स्थापित कर  लखपति दीदी बन रही हैं। वहीं समूह के विभिन्न  कैडर के जरिए  महिलाओं को आजीविका से जोड़ने का प्रयास भी  किया जा रहा है। कृषि सखी जैविक खेती को बढ़ावा दे रही हैं। पशु सखी के जरिए पशुपालन से आजीविका के विषय में जानकारी दी जा रही है वहीं महिलाएं समूह के माध्यम से डिटर्जेंट ,अगरबत्ती, सजावटी सामग्री निर्माण, सिलाई और मिलेटस  की खेती भी कर रही हैं।  हर घर तिरंगा अभियान के तहत  जिले में दीदियों ने ढाई लाख तिरंगे बनाकर अच्छा करोबार  किया।इसके साथ ही दीदियां रक्षा पर्व के लिए धान से बनी राखियां बना रही हैं। समूह की दीदियां अब ड्रोन चलाकर भी अपनी आजीविका कमा रही हैं।
यह भी पढ़ें   Chandrayaan-3 Update: चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3, चंद्रमा की चौथी कक्षा में ली एंट्री

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए वर्चुअल स्कूल में जल्द शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG News : 6 ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच, 4 एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट से होगी यात्रा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   केंद्र, राज्य व असम सरकार को HC का नोटिस
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending