Connect with us

छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर एसपी रजनेश सिंह ने ‘‘खाकी की शान’’ के तहत अधिकारियों को किया पुरस्कृत

Published

on

‘‘खाकी की शान’’ में पुरस्कृत करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को विभागीय कर्तव्य एवं उन्हें दिये गये पदीय उत्तरदायित्व के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास हरपल होता रहे तथा मानवीय संवेदनाओं के साथ कर्तव्य पालन करें।


इस हेतु उत्कृष्ट से उत्कृष्टतम अधिकारी/कर्मचारी का चयन किया गया है, ताकि इस माध्यम से उनका अनुकरणीय कार्य बल के अन्य सदस्यों के लिये प्रेरणा बने।
‘‘खाकी की शान’’ कार्यक्रम का आयोजन बिलासा गुड़ी सभा गृह में किया गया है। बिलासपुर पुलिस के गरिमामय कार्यक्रम में सभी राजपत्रित अधिकारी सहित जिले के अधिकारी/कर्मचारी व समाज सेवी संस्थाओं के लोग सम्मिलित हुये।
‘‘खाकी की शान’’ के लिये जिले में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य करने की प्रेरणा स्वरूप अधिकारी/कर्मचारियों का चयन किये गये 13 अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में

  1. निरीक्षक रविन्द्र कुमार अनंत एवं उप निरीक्षक राम नरेश यादव द्वारा थाना मस्तुरी के ग्राम हिर्री में आरोपी उमेन्द्र केंवट के द्वारा अपनी पत्नी एवं तीन बच्चों की गला घोंटकर बर्बरतापूर्वक नृसंश हत्या की उत्कृष्ट विवेचना के लिये पुरस्कृत किया गया है, जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को मृत्यु दण्ड से दण्डित करने की सजा सुनाई गई।
  2. चिटफंड कंपनी के नाम पर लोगों से की गई धोखाधड़ी के 06 वर्षों से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने के सराहनीय कार्य के लिये उ.नि. कृष्णा साहू,3. यातायात जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार में सराहनीय योगदान हेतु उ.नि. उमाशंकर पाण्डेय,
यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल की ओर से मंत्री उमेश पटेल ने शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

4.आरोपी से भारी मात्रा में नशे हेतु प्रयुक्त दवाओं की जप्ती कर सराहनीय कार्य हेतु स.उ.नि. अवधेश सिंह, प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को 15 वर्ष का कठोर कारावास एवं डेढ़ लाख रूपये के दण्ड से दण्डित किया गया है।

  1. महत्वपूर्ण आसूचना लगन एवं परिश्रम से संकलित करने के सराहनीय कार्य के प्र.आर. जैतराम कश्यप,6. सीपत में ट्रेलर द्वारा 13 मवेशियों के दुर्घटनाग्रस्त होने के प्रकरण में सूझबूझ कार्य हेतु प्र.आर. 11 प्रफुल्ल सिंह ठाकुर,
    7.जिले में घटित चोरी, नकबजनी, लूट एवं उठाईगिरी के मामलों में आरोपी की पतासाजी के सराहनीय कार्य हेतु प्रधान आरक्षक 303 आतिश पारिक, आरक्षक 1093 नवीन एक्का, आरक्षक 1404 तदबीर पोर्ते, एसीसीयू बिलासपुर को तथा
    8.लगातार बारिश के कारण थाना रतनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लिम्हा में पानी में डूबे घर से जलमग्न मकान से मासूम सहित महिलाओ एवं बुजूर्गों को सुरक्षित निकाल कर मानवीय संवेदना का उदाहरण प्रस्तुत करने के सराहनीय कार्य हेतु आरक्षक 1328 बसंत मानिकपुरी, थाना रतनपुर को ‘‘खाकी की शान’’ के लिये पुरस्कृत किया गया है।
    कार्यक्रम के दौरान खाकी की शान में पुलिस जवानों के द्वारा देशभक्ति गीत भी गाये गए।
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में रिकार्डतोड़ धान खरीदी, इस साल खरीदा गया 97.97 लाख मीट्रिक टन धान

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने कहा- “यूं तो बहुत से कर्मचारी,अधिकारी अपनी भूमिका निभाते हैं किंतु कुछ विरले ही होते हैं जो सामान्य से हटकर उत्कृष्ट कर कर समाज में अपनी विशेष छाप छोड़ते हैं”

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐसे ही 13 पुलिस कर्मचारियों को यहां सम्मानित किया गया,कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) नीरज चंद्राकर,शहर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री गरिमा द्विवेदी, सीएसपी उमेश गुप्ता एवं निमितेश सिंह, यातायात के डीएसपी संजय साहू सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थेl

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत बिलासपुर जिला दवा विक्रेता संघ से चर्चा एवं सहयोग की अपील की गयी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत बिलासपुर जिला दवा विक्रेता संघ से चर्चा एवं सहयोग की अपील की गयी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh Breaking: BJP के युवा नेता की कोरोना वायरस से मौत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending