बिलासपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सड़क उपयोगकर्ताओं की बेहतर सुरक्षा हेतु निरंतर किए जा रहे है रोड अंडर ब्रिज

समपार फाटकों पर रोड अंडर ब्रिज/अंडरपास के निर्माण से मिलता है फाटकों पर ट्रैफिक जाम से छुटकारा ।
बारिश के दिनों में रोड अंडर ब्रिज/अंडरपास में जलभराव ना हो इसके लिए रेलवे द्वारा किए गए है सार्थक उपाय ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेल के व्यापक नेटवर्क होने के कारण रेलवे और सड़क मार्ग जगह जगह एक दूसरे को क्रॉस करती है, जहाँ पर सड़क रेलवे लाइन को क्रॉस करती है, वहाँ पर सड़क यातायात के सुगम, संरक्षित और निर्बाध यातायात के लिए लेवल क्रॉसिंग गेट बनाए गए हैं । रेलवे लाइन पर ट्रेन चलने के समय लेवल क्रॉसिंग गेट को बंद कर दिया जाता है और ट्रेन को सुरक्षित पास करने के बाद रोड यातायात को खोल दिया जाता है ताकि सड़क मार्ग से जाने वाले पैदल यात्री तथा वाहन अपने गंतव्य तक सुरक्षित जा सके और ट्रेन परिचालन भी निर्बाध और संरक्षित रूप से होता रहे ।

समय के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेलवे के आधारभूत संरचनाओं में आशातीत वृद्धि होने के कारण इन लेवल क्रॉसिंग गेट पर यातायात प्रभावित होता है । सड़क मार्ग से वाहनों का लगातार आवागमन के कारण लेवल क्रॉसिंग गेट से पहले सिग्नल पर ट्रेन रुक जाती है तो कभी ट्रेन के लगातार चलते रहने के कारण पर सड़क मार्ग के यात्री एवं वाहनों को लेवल क्रॉसिंग गेट से पहले इंतजार करना पड़ता है । खासकर व्यस्त राजमार्गों या शहर के मध्य मे स्थित लेवल क्रॉसिंग गेट पर यह समस्या गंभीर हो जाती है । विकसित होते शहरों, गावों, कस्बों आदि जहां की बसाबट लगातार बढ़ रही है, वहाँ समपार फाटक पर यातायात अवरुद्ध होने की संभावना रहती है ।

सड़क मार्ग के परिवहन की संरक्षा को बेहतर करने एवं असुविधा को कम करने के लिए व्यस्त समपारों की जगह इस समस्या के समाधान के लिए उपलब्ध संसाधनों और प्राथमिकता के आधार पर रेलवे के द्वारा रोड अंडर ब्रिज, अंडर पास एवं रोड ओवर ब्रिज आदि के निर्माण लगातार किए जा रहे है, जिनके निर्माण से मुख्य लाभों में यह है कि वे राजमार्गों और रेलवे पटरियों के बीच लेवल क्रॉसिंग की आवश्यकता को समाप्त करते हैं, जिससे ट्रेन तथा सड़क वाहन या पैदल यात्री संरक्षित रूप से यात्रा सम्पन्न करते हैं । चूंकि वाहन चालकों को लेवल क्रॉसिंग पर ट्रेनों के गुजरने का या ट्रेन को लेवल क्रॉसिंग गेट के बंद होने का इंतजार नहीं करना पड़ता है, इससे ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न नहीं होती है तथा इससे उनकी औसत गति में वृद्धि होती है । साथ ही यात्रा में कम समय लगता है व रेलवे ट्रैक के दोनों ओर के क्षेत्र आपस में जुड़ जाते हैं।
रेलवे फाटकों पर सड़क मार्ग के उपयोगकर्ताओं की सहूलियत एवं सुविधा के लिए बनाए गए रोड अंडर ब्रिज एवं अंडरपास के जहां बहुत सारे फायदे है वहीं बारिश के दिनों में कुछ रोड अंडर ब्रिज/अंडरपास आदि में जलभराव की स्थिति की जानकारी भी मिलती रही है । रेलवे द्वारा सज्ञान में आई जलभराव की समस्या से निबटने के लिए पुख्ता उपाय किए गए है, जिनमें प्रमुख रूप से बहुत सारी महत्वपूर्ण अंडर ब्रिज/अंडरपास में शेड का प्रावधान किए गए है, जिससे बारिश का पानी अंडर ब्रिज/अंडरपास के अंदर नहीं जाती है । दूसरा अंडर ब्रिज/अंडरपास में क्रॉस ड्रेन बनाए जा रहे है जो कि अंडर ब्रिज/अंडरपास के दोनों सिरों पर बारिश के दौरान ढलान के पानी को किनारे पर बनाए गए संपवेल से मिलाकर बाहर कर देते है । तीसरे उपाय के रूप में बहुत सारे अंडर ब्रिज/अंडरपास में जल के भराव को बाहर करने के लिए सेंसर युक्त पंप लगाए गए है, जो कि जलभराव होने पर ऑटोमैटिक चालू हो जाती है और पानी को बाहर करती है । इसके साथ ही अन्य अंडर ब्रिज/अंडरपास में मोटर को मन्युअल चालू कर जलभराव को रोका जाता है । समय के साथ इस समस्या से निपटने के लिए रेलवे लगातार इस दिशा में सार्थक प्रयास कर रही है ।
रेल प्रशासन रोड अंडर ब्रिज/अंडरपास के उपयोगकर्ताओं से आग्रह करती है कि बारिश के दिनों में यदि किसी रोड अंडर ब्रिज/अंडरपास में जलभराव खतरे के निशान पर हो उस दौरान रोड अंडर ब्रिज/अंडरपास को पार ना करें तथा निकटतम स्टेशन में सूचना देकर रेल प्रशासन का सहयोग करें ।
news
बिलासपुर को मिली नई सौगात
बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।
यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”
blog
Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!
बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।
इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।
🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए
बिलासपुर
Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई
बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा पट्टी पर्ची जप्त
अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०
विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर सट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर सट्टा पट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
-
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
-
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
-
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
-
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
-
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
-
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
-
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
-
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन
