Connect with us

बिलासपुर

अग्निशमन यंत्रों के उपयोग में दक्षता हेतु रेलवे कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण

Published

on

आग लगने की आपात स्थिति से निपटने दिया जा रहा है विशेष प्रशिक्षण

नवीन निर्माण भवन, रनिंग रूम बिलासपुर व अनूपपुर स्टेशन में अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग का दिया गया प्रशिक्षण |

बिलासपुर : मंडल रेल प्रशासन द्वारा रेल कर्मचारियों के साथ ही साथ रेलवे से जुड़े सर्व संबंधितों को अग्निशमन उपकरण का प्रयोग करने में दक्ष करने हेतु नियमित रूप से प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है जिससे कि अग्नि दुर्घटना के दौरान अग्निशमन उपकरण का प्रयोग सभी कर्मचारी प्रभावी रूप से कर सके |

इसी कड़ी में वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम व संरक्षा विभाग द्वारा 18 नवम्बर 2024 को नवीन निर्माण भवन में कार्यरत कर्मचारियों को आग लगने की आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर वॉटर सिस्टम व अग्निशमन यंत्र का उपयोग करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया । प्रशिक्षण के दौरान फायर वॉटर सिस्टम के संचालन की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया । कर्मचारियों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ प्रायोगिक अभ्यास भी कराया गया, जिसमें आग बुझाने के दौरान सावधानी बरतने और आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने की तकनीकें भी शामिल थीं ।

यह भी पढ़ें   पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन्स पुलिस ने डी.जे. संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

इसके अलावा आज दिनांक 19 नवम्बर 2024 को रनिंग रूम बिलासपुर में कार्यरत कर्मचारियों एवं अनूपपुर स्टेशन के स्टॉल संचालकों को अग्निशमन यंत्र प्रयोग करने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया | इस दौरान आगजनी के दौरान अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करने का प्रदर्शन कर सभी को दिखाया गया तथा अग्निशमन यंत्रों का उचित उपयोग सुनिश्चित करने हेतु बारी-बारी से प्रत्येक कर्मचारियों को अभ्यास करवाया गया | कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के महत्व की समुचित जानकारी दी गई एवं आगजनी के खतरों को कम करने के निवारक उपायों के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया । अग्निशमन यंत्रों की नियमित निरीक्षण एवं रखरखाव करने की उचित जानकारी भी दी गई ।

यह भी पढ़ें   नशीली दवाईया बेचने वाले मिनाक्षी मेडिकल स्टोर के संचालक के विरूद्ध किया गया एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही

वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया, यह अभियान सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने और कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है | इससे सभी कर्मचारी आवश्यक सुरक्षा उपकरणों और प्रणालियों का सही उपयोग कर किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्परता से कार्य कर सकेंगे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में अधूरे निर्माण कार्य को पूरा होने तरसता प्रगति मैदान प्रोजेक्ट - अमर अग्रवाल

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   बालिका से छेड़छाड़ एवं महिला से बलात्कार करने वाले आरोपीयों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   अनियमित वित्तीय कंपनियों के फरार डायरेक्टरों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिये गए निर्देश

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   लॉकडाउन खत्म होते ही बिलासपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 70 गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending