Connect with us

छत्तीसगढ़

खेल मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए आवश्यकः राज्यपाल अनुसुईया उइके

Published

on

Sports essential for mental and physical development: Governor Anusuiya Uikey

रायपुर| राज्यपाल अनुसुईया उइके विगत दिवस सुभाष स्टेडियम रायपुर में रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता ‘‘पुष्करणा प्रीमियर लीग’’ के समापन कार्यक्रम में शामिल हुईं। 
राज्यपाल उइके ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समिति के समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी। राज्यपाल ने खेल में भागीदारी और खेलने के हौसले को, हार जीत से बड़ा बताते हुए खुशी व्यक्त की कि सभी खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा एवं टीम भावना का अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी 6 टीमों का छत्तीसगढ़ में हार्दिक अभिवादन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस तरह के आयोजन रायपुर में होते रहेंगे और आगे भी इसी उत्साह के साथ खिलाड़ी छत्तीसगढ़ में खेलने आते रहेंगे।

राज्यपाल सुश्री उइके


राज्यपाल ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन सिखाता है, आपसी सहभागिता बढ़ाने का काम करता है, एकाग्रता लाता है। खेल से मानसिक व शारीरिक विकास को बढ़ावा मिलता है और नेतृत्व करने की क्षमता भी विकसित होती है। प्रतिस्पर्धाओं में जीत को ही अंतिम लक्ष्य मानकर नहीं खेलना चाहिए बल्कि खिलाड़ियों को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के संकल्प के साथ खेल में शामिल होना चाहिए। खिलाड़ियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से खेलना चाहिए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: आज देखने को मिल सकता है तापमान में गिरावट, जानिए मौसम विभाग ने क्या बताया...


राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल के प्रति बढ़ती रूचि एवं लगातार प्रतिस्पर्धा के आयोजन से अच्छे खिलाड़ी निकलकर आ रहे हैं। खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को संवारने में ऐसी प्रतिस्पर्धाएं मील का पत्थर साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन उन्हें गौरवान्वित करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने खेल को शासन की प्राथमिकताओं में शामिल किया है। खेल के लिए अधोसंरचना के विकास के साथ-साथ खिलाड़ियों को सभी उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। खेलो इंडिया की पहल से पिछले कुछ वर्षों में भारतीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए एक नया मंच मिला है। खेल और खिलाड़ियों के हित में लिए गए निर्णयों के कारण ही पिछले कुछ वर्षों में भारत के अनेकों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धाओं में सफलता हासिल की है। 


राज्यपाल ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा देश की सबसे बड़ी शक्ति है। युवाओं से कहा कि आप सभी जिस भी क्षेत्र में कार्य करें, अपनी ऊर्जा का सदुपयोग राष्ट्र निर्माण में करें। देश के खिलाड़ियों से उन्होंने कहा कि खिलाड़ी का बेहतर प्रदर्शन और उनकी जीत देश का गौरव बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं में क्षमता का अभाव नहीं है बस हमें अधिक से अधिक अवसर सृजित कर युवाओं को साथ जोड़ने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने देश की बेटियों का पदक या कोई अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में जीत गर्व का विषय है। यह अन्य महिलाओं को प्रेरित करता है। इसलिए उन्होंने खेल के क्षेत्र में बेटियों को पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाने की आवश्यकता बताई। राज्यपाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन से समाज के युवा लाभान्वित होंगे एवं उनमें छिपी हुई प्रतिभा को मंच मिलेगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

आयोजन समिति ने राज्यपाल सुश्री उइके को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन बृजमोहन अग्रवाल ने भी दर्शकों को संबोधित किया एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्य एवं दर्शकगण भी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Corona Breaking: छत्तीसगढ़ में थम रहा कोरोना का कहर, आज मिले 200 से भी कम नए पॉजिटिव मरीज...263 मरीज हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: परीक्षा में नकल करते पकड़ी गई कांग्रेस नेता की पत्नी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वाशिंगटन में सड़क और भवन निर्माण कार्यों को देखा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending