Connect with us

छत्तीसगढ़

सुकमा : मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक पहुंचे दूरस्थ क्षेत्र पिड़मेल

Published

on

Sukma: Chief Secretary and Director General of Police reached remote area Pidmel

सुकमा| मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ सुकमा जिले केे दूरस्थ वनांचल क्षेत्र पिड़मेल पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के विकास और सुरक्षा का जायजा लेने प्रशासन एवं पुलिस टीम के साथ पिड़मेल पहुंचकर क्षेत्रों का दौरा किया और क्षेत्र के विकास और सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की। उन्होंने सुकमा जिले के पिड़मेल पहुंचकर भेजी-चिन्तागुफा मार्ग में स्थापित नवीन सुरक्षा कैम्प सहित निर्माणाधीन सड़क, पुल-पुलियों सहित क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया।


     उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप बस्तर संभाग के अंदरूनी संवेदनशील वनांचल क्षेत्रों में सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पीडीएस, बिजली, आंगनबाड़ी एवं अन्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना के साथ ही आवागमन की सुविधा हेतु सड़क एवं पुल-पुलियों का निर्माण कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा स्थानीय पुलिस, प्रशासन एवं सुरक्षाबलों से समन्वय स्थापित करते हुये क्षेत्र में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्य की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुये कार्य को शीघ्रता से पूर्ण किये जाने के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़ें   तारबाहर पुलिस की कार्रवाई: रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख की ठगी, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया


    मुख्य सचिव जैन पुलिस महानिदेशक जुनेजा सहित अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र के ग्रामीणों से रूबरू होकर उनके क्षेत्र के मूलभूत आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को जनसुविधा के लिए किये जा रहे विकास कार्यों के संबंध अवगत भी कराया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान विवेकानंद सिन्हा, पीडब्ल्यूडी सचिव सिद्धार्थ परदेशी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी., कमिश्नर बस्तर संभाग श्याम धावड़े, महानिदेशक, सीआरपीएफ साकेत कुमार सिंह, कलेक्टर सुकमा हरीश, पुलिस अधीक्षक सुकमा सुनील शर्मा, सीआरपीएफ एवं आईटीबीपी कमांडेण्ट सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अचानकमार में रेड एलर्ट: बाघ की दहाड़ से दहशत में ग्रामीण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Same Sex मैरिज: CJI ने पूछा- शादी के लिए अलग-अलग जेंडर के पार्टनर जरूरी?
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   आदिवासियों को मिलेगा 32 प्रतिशत आरक्षण!
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending