Connect with us

छत्तीसगढ़

गौरेला पेंड्रा मरवाही : सोलर पंपों की स्थापना से पहुँच विहीन दुर्गम क्षेत्रो मिल रही सिंचाई सुविधा

Published

on

Gaurela Pendra Marwahi: Installation of solar pumps is providing irrigation facility to inaccessible areas without access

गौरेला पेंड्रा मरवाही||नवगठित गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के ऐसे पहुंच विहीन दुर्गम क्षेत्रों में जहां बिजली कनेक्शन नहीं पहुंच पा रहा है, वहां सोलर पावर पंपों की स्थापना से सिंचाई सुविधा मिल रही है। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा सौर सुजला योजना के तहत सोलर पंपो की स्थापना की जा रही है।

अब तक जिले में 800 से ज्यादा सोलर पंपों की स्थापना की जा चुकी है। इनमें सुराजी गांव योजना के तहत गौठानों, चारागाहों में स्थापित सोलर पंप भी शामिल है। इसके अलावा एकीकृति आदिवासी विकास परियोजना द्वारा सोलर पंप के लिए जारी किये गये हितग्राही अंशदान राशि से क्रेडा द्वारा सौर सुजला योजना के तहत 14 आदिवासी परिवारों के यहां भी सोलर पंपों की स्थापना की जा चुकी है।
 

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में BJP की परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से, 16 दिन में पहुंचेगी बिलासपुर

जिले के किसान कृषि कार्याे के लिए विद्युत की कमी होने के कारण कृषि योग्य भूमि होने के बावजूद भी अपने पूर्ण दक्षता से कृषि करने में असमर्थ थे, अब सौर सुजला योजना से सोलर पंप लगने से उन्हे सिंचाई सुविधा मिल रही है। इससे उनकी आमदनी एवं आजीविका में भी सुधार हुआ है। सिंचाई के लिए वर्षा जल पर निर्भरता के कारण वे सिर्फ धान की ही खेती कर पाते थे लेकिन खेतों में सोलर पंप लग जाने से अब वे धान के साथ-साथ सब्जी, भाजी, सरसों, गेंहूँ आदि रबी फसलों की भी खेती कर रहे है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार देखने को मिल रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: आंगनबाड़ी केन्द्रों में मिल रहा बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को गरम भोजन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले एवं पैसों की मांग करने वाले आरोपियों पर पुलिस की कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कोण्डागांव : अनुकम्पा नियुक्ति हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending