Connect with us

कैरियर

सूरजपुर : स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ओड़गी में लाॅटरी माध्यम से प्रवेश 31 मई को

Published

on

सूरजपुर|  स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ओड़गी, जिला सूरजपुर (छ.ग.) में प्रवेश वर्ष 2022-23 हेतु कक्षा पहली से बारहवीं के लिए 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन आमंत्रित किये गए थे जिसमें कुल 361 फॉर्म (297 ऑनलाइन 64 ऑफलाइन) प्राप्त हुए हैं। मुख्य रूप से कक्षा पहली में कुल 50 रिक्त पदों हेतु कुल 116 (96 ऑनलाइन 20 ऑफलाइन) आवेदन प्राप्त हुए थे। कक्षा पहली में प्रवेश हेतु शासन द्वारा निर्धारित छात्र, छात्रा की आयु सीमा 31 मई 2022 की स्थिति में 05 वर्ष 06 माह से 06 वर्ष 06 माह के बीच होनी चाहिए। जिसे आधार मानते हुए पात्र एवं अपात्र छात्र, छात्राओं की सूची बनाई गई हैं तथा कक्षा दूसरी से बारहवीं तक के प्राप्त आवेदनों की भी पात्र, अपात्र सूची को तैयार कर उक्त सभी सूची को विद्यालय के सूचना पटल पर 13 मई 2022 को चस्पा कर दिया गया था। उक्त सूची के सम्बन्ध से सम्बंधित छात्र, छात्रा के अभिभावकों हेतु 25 मई 2022 तक दावा आपत्ति हेतु समय दिया गया था।

यह भी पढ़ें   CG : शराबी पति ने मामूली विवाद में ले ली पत्नी की जान


    दावा आपत्ति पश्चात कुछ कक्षाओं में प्राप्त आवेदन सीट से अधिक होने के कारण शासन के निर्देशानुसार पात्र छात्र, छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से 31 मई 2022 दिन मंगलवार को समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक पूर्ण की जायेगी। जिसमें विद्यार्थी, अभिभावक आवेदन में संलग्न अपने सभी दस्तावेजों की मूल प्रति एक नग छायाप्रति व 4 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होने कहा गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कैरियर

कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Published

on

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।

यह भी पढ़ें   सूर्यकांत तिवारी, IAS समीर समेत चारों आरोपी भेजे गए जेल

बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।

लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार

इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   उपसंचालक कृषि, बिलासपुर और कृषि वैज्ञानिकों ने संयुक्त नैदानिक भ्रमण कर किसानों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी

बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट

पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।

Continue Reading

कैरियर

बिकनी पहनकर स्कूल पहुंची छात्रा, टीचर ने किया ऐसा काम …

Published

on

स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है. स्कूलों में कपडों को लेकर कई बार विवाद होते रहते हैं. हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्रा बिकनी पहनकर अपने स्कूल पहुंची है. वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

क्लास में घुसते ही बिकनी गर्ल पर पड़ी टीचर की नजर तो हुआ हंगामा 

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. यह वीडियो कुल एक मिनट 30 सेकंड की है. इस वीडियो में किसी फॉरेन कंट्री के स्कूल कही क्लास है. क्लास में बिकनी पहनें छात्रा फ्रंट रो में बैठी नजर आ रही है. वीडियो में लेडी टीचर छात्रा को बिकनी पहनने के लिए टोकती है.

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में मिली अज्ञात युवक की लाश, जताई जा रही है हत्या की आशंका

क्या आपकी मां ऐसे कपड़ों में बाहर जाती हैं?

Viral Video में टीचर छात्रा से पूछती है क्या आपकी मां भी ऐसे कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलती हैं?, यह स्कूल आने के लिए उचित ड्रेस नहीं है’. इस पर छात्रा उनका विरोध करते हुए कहती हैं कि, ‘मैं अपना बैग और किताबें लेकर यहां पढ़ने आई हूं, मैं पढ़ने के लिए ही फ्रंट सीट पर बैठी हूं, अपनी मर्जी से यह ड्रेस पहनकर आई हूं’.

नेटिजन्स को पसंद आ रहा वीडियो 

इंटरनेट पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है. कुछ घंटों के भीतर ही 3500 से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो को 4400 से अधिक लोग देख चुके हैं. करीब 700 लोगों ने इस पर कमेंट किया है. वहीं, 600 से अधिक लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ की पहली सबसे लम्बी कोल्डमिक्स तकनीक से सड़क बनने से अब नहीं करना पड़ता लोगों को 12 किमी का अतिरिक्त सफर

आसपास बैठे छात्रों का था यह रिएक्शन

वीडियो पर लोग कमेंट में अपनी राय दे रहे हैं. किसी ने छात्रा को गलत ठहराया तो कोई टीचर का पक्ष ले रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि क्लास में अन्य छात्र-छात्राएं भी बैठे हैं. कुछ लोग चुपचाप बैठे हैं तो एक छात्रा टीचर से अपनी पढ़ाई का नुकसान होने की बात कहता सुना जा सकता है.

Continue Reading

कैरियर

Jobs 2023 : भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद में निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता

Published

on

ICFRE Jobs : अगर आप सरकारी नौकरी (Government Job Alert 2023) करने के इच्छुक है और अच्छी सैलरी पाना चाहते है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है, भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद ने (ICFRE Recruitment 2023) लोअर डिवीज़न क्लर्क पदों पर सरकारी भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद (ICFRE Vacancy 2023) की आधिकारिक वेबसाइट www.icfre.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इन पदों पर भर्ती के आवेदन की तारीख 04 सितम्बर से शुरू होकर अंतिम तारीख 29 सितम्बर 2023 तक है।

भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों पर रिक्तियां जारी की गई है। भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें   CG : शराबी पति ने मामूली विवाद में ले ली पत्नी की जान

पदों की संख्या – 07 पद

पदों का नाम – लोअर डिवीज़न क्लर्क

योग्यता – इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12th, या इसके सामान उपाधि होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

आयु सीमा – उम्मीदवार की आयु 18-27 वर्ष तक होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया – लिखित परीक्षा, में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा।

एप्लीकेशन फीस Fee Details

Fees: 500/-

जॉब में ऐसे करें अप्लाई
> सबसे पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें एवं सभी जानकारियां ध्यान से पढ़ें।
>आवेदन संबंधित सभी दस्तावेज तैयार कर लें।
> नीचे दिए गए ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
> सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें एवं मांगे गए डॉक्यूमेंट जैसे की फोटो/ सर्टिफिकेट इत्यादि अपलोड करें।
> यदि आवेदन फीस एप्लीकेबल हो तो ऑनलाइन फीस भरें एवं प्रिंट आउट ले लें।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending