Connect with us

छत्तीसगढ़

सूरजपुर: बंद रेलवे फाटक पार कर रहे लोग, सुरक्षा के अभाव में हादसों को दे रहे न्योता

Published

on

सूरजपुर में बंद रेलवे फाटक को जल्दबाजी के चक्कर में पार कर लोग दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग लापरवाही कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में जान जोखिम में डालकर लोग बंद रेलवे फाटक पार कर रहे हैं। जिसके कारण कभी भी अप्रिय घटना घटने संभवना बनी रहती है। लोग जल्दीबाजी के चक्कर में दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। वहीं इस दौरान लोगों को रोकने के लिए कोई सुरक्षाकर्मी या गार्ड मौजूद नहीं रहते हैं जिसके कारण लोग भी मनमानी करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

यह भी पढ़ें   रात के अंधेरे में महिला को जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म फिर कर दी हत्या, और...

दरअसल, जिले के जयनगर उचडी हो भटगांव रोड जिससे हजरों लोगो का रोजाना आना जाना होता है। जिसमे अधिकत्तर लोग बंद फाटक से आना- जाना करते है। जिसके कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। वहीं सुरक्षा की बात करे तो कोई भी रेलवे का गॉड या सुरक्षा कर्मी ऐसे जगह में मौजूद नहीं रहते हैं।

वहीं उचडी रेलवे फाटक के गेट मेन ने बताया कि, जब हम लोगों को फाटक पार करने से मना करते हैं, तो हमारी बातों को नज़रअंदाज कर देते हैं। बात सुनने के बजाय लोग विवाद करने पर उतर आते हैं।

यह भी पढ़ें   कांकेर : तेंदुए की खाल लेकर ग्राहक तलाश रहे 4 तस्कर गिरफ्तार

बंद फाटक पार करना नियम के विरुद्ध- एएसपी

मामले को लेकर एडिशनल एसपी ने कहा कि, लोगों का ऐसा करना नियम के विरुद्ध है। इसमें रेलवे कार्यवाही भी कर सकती है लोगों को इसका पालन करना चाहिए। अपनी जान जोखिम में डालकर बंद फाटक पार नहीं करनी चाहिए। इसको लेकर पुलिस पेट्रोलिंग टीम और रेलवे सुरक्षा कर्मियों से चर्चा करेंगे। साथ ही लोगों को समझाइश देंगे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल का बड़ा ऐलान, सभी नगरीय निकायों में बनेगा कृष्ण कुंज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, हुई मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   आयुष स्वास्थ्य शिविर में 270 मरीजों का निःशुल्क इलाज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending