छत्तीसगढ़
सॉर्टेड सीमेन तकनीक से कृत्रिम गर्भाधान का नवाचार करने वाला प्रदेश का पहला जिला सरगुजा
अम्बिकापुर| सार्टेड सीमेन तकनीक से कृत्रिम गर्भाधान के क्षेत्र में नवाचार करने वाला सरगुजा छत्तीसगढ़ का पहला जिला बन गया है। साल भर पहले जुलाई माह में शुरू की गई इस नवाचार के सकारात्मक परिणामस्वरूप अगस्त माह में कृत्रिम गर्भाधान किये गए दो गाय ने बछिया को जन्म दिया है। कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में पशुचिकित्सा विभाग द्वारा अमेरिकन तकनीक सेक्स सॉर्टेड सीमेन के द्वारा कृत्रिम गर्भाधान से नस्ल सुधार कार्यक्रम की शुरुआत पिछले वर्ष जुलाई माह में शुरू की गई। जिले के 7 विकासखंडों के विभिन्न ग्रामो के 200 गायो में इस तकनीक से कृत्रिम गर्भाधान किया गया है। इस नवाचार के लिए जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ के माध्यम से 3 लाख रुपये पशु चिकित्सा विभाग को स्वीकृत किया गया। यह अमेरिकी तकनीक है जिसका पेटेंट अमेरिका की एस टी जेनेटिक्स के पास है जो पूरी दुनिया को सेक्स सॉर्टेड सीमेन प्रदाय करती है। सरगुजा जिले में सेक्स सॉर्टेड सीमेन को लाइवस्टोक डेवलपमेंट बोर्ड उत्तराखंड से मंगाया गया है ।
कलेक्टर झा ने इस तकनीक के बेहतर परिणाम को देखते हुए इसे और विस्तारित करने के लिए पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियो को दिए है। कृत्रिम गर्भाधान के केंद्र प्रभारी डॉ सीके मिश्रा ने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले में सबसे पहले इस प्रकार के सीमेन का उपयोग किया गया एवं इसके सुखद परिणाम आ रहे हैं। इस कृत्रिम गर्भाधान से अगस्त माह में अंबिकापुर के गोधनपुर के पशुपालक और उदयपुर विकासखंड के केसगवा ग्राम के पशुपालक के गाय ने बछियों को जन्म दिया है। उपरोक्त तकनीक को सरगुजा के पशुपालकों के लिए 75 प्रतिशत अनुदान पर प्रदाय किया गया है ताकि पशु पालकों में जागरूकता बढ़े।
नस्ल सुधार और दुग्ध उत्पादन को मिलेगी नई दिशा- सेक्स सॉर्टेड सीमेन तकनीक में सीमेन से वॉय क्रोमोसोम को अलग कर दिया जाता है जिससे 90 से 95 प्रतिशत तक बछिया पैदा होने की संभावना होती है। सरगुजा जिले में इस तकनीक के विस्तारित होने से नस्ल सुधार और दुग्ध उत्पान को नई दिशा मिल सकती है। उन्नत नस्ल के बछिया होने पर पशुपालक दुग्ध उत्पादन में रुचि लेंगे। पशुपालक गाय को घर मे बांधकर रखेंगे जिससे सड़क में आवारा घूमने वाले पशुओँ की संख्या भी कम होगी।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized21 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
