Connect with us

छत्तीसगढ़

धमतरी : प्रदेश में पहली बार एलोवेरा से तैयार किया जा रहा जेल, बॉडीवाश, शैंपू, जूस

Published

on


धमतरी| विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में दुगली वन प्रसंस्करण केंद्र जागृति बालिका समूह की सुश्री नारायणी टेकाम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीधे चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार एलोवेरा से शैंपू, बॉडीवाश, जेल, जूस के साथ ही मूसली लड्डू और वज्रदंती हर्बल पाउडर का उत्पादन बिरगुड़ी, नगरी और दुगली क्षेत्र में तैयार किया जा रहा है। वर्ष 200-06 से कार्यरत उक्त बालिका समूह की दस सदस्यों को हर रोज 200 रुपए की आय होती है। समूह द्वारा पिछले साल वर्ष 2020-21 में 19 लाख 75 हजार रुपए की सामग्री तैयार कर रायपुर स्थित मार्ट में बेचा गया हैं। इससे निश्चित ही समूह की सदस्यों का मनोबल बढ़ा है और वे ज्यादा मेहनत कर अपनी आय बढ़ाने और आत्मनिर्भता से सफलता की दिशा में एक एक कर कदम बढ़ाने प्रेरित हो रही हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने चर्चा के बाद अध्यक्ष नारायणी सहित समूह के सदस्यों को और मन लगाकर काम करने हौसला अफजाई की।

यह भी पढ़ें   दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना हुए CM भूपेश बघेल

ज्ञात हो कि कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में धमतरी वन मंडल के तहत स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार निर्मित हर्बल उत्पाद का प्रदर्शन भी किया गया। इसमें शहद, हवन सामग्री, बेचंदी चिप्स, बहेड़ा चूर्ण, त्रिफला चूर्ण, नीम तेल, कालमेघ चूर्ण, हर्बल धुप, आंवला कैंडी, तिखूर पाउडर, मालकांगनी तेल, दोना पत्तल सहित एलोवेरा जूस, एलोवेरा तेल, एलोवेरा बॉडीवॉश, साबून वगैरह शामिल हैं। समूह की अध्यक्ष जहां एक ओर मुख्यमंत्री से सीधे बात करने पर हर्ष और गर्व महसूस कर रही थी, वहीं अन्य सदस्य कुमारी संगीता नेताम, कुमारी रोहिणी मरकाम ने भी और उत्साहित होते हुए ज्यादा शिद्दत से काम करने की बात कही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नाबालिग से दुष्कर्म : रास्ते में रोककर नाबालिग को ले गया सुनसान इलाके में, फिर...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   राजनांदगांव: पुलिस ने 13 जुआरियों को पकड़ा, 21 लाख 37 हजार जब्त!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत् 15 जून तक आवेदन आमंत्रित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending