Connect with us

बिलासपुर

थाना तारबाहर पुलिस को मिली चोरी के मामले में बड़ी सफलता।

Published

on

थाना तारबाहर, अप. क्रमांक 58/2024, जिला – बिलासपुर (छ.ग.)

धारा 457,380 भादवि, आरोपी

तारबाहर पुलिस को मिली चोरी के मामले में बड़ी सफलता ।

चोरी गए सोना एवं नगदी जुमला 2,62,845 रू. की शत प्रतिशत बरामदगी।

01.–बजरंग कुमार पिता अनुप कुमार उम्र 22 वर्ष निवासी रेल्वे कालोन तारबाहर बिलासपुर | 02. – रघुवीर गोस्वामी पिता राजेश गोस्वामी उम्र 22 वर्ष निवासी टिकरापारा शिव टाकिज चौक बिलासपुर। 03. – नानू केंवट पिता बल्लू केंवट उम्र 22 वर्ष निवासी अमरैया चौक चिंगराजपार सरकण्डा बिलासपुर | 04.–ओम सोनी पिता राजेश सोनी उम्र 20 वर्ष निवासी सरकण्डा गया विहार हा.मु. तेलीपारा मेडिकल काम्पलेक्स बिलासपुर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि रेल्वे कंस्ट्रक्शन कालानी उर्दू स्कूल के पास रेल्वे कालोनी क्वा.नं.– 887/4 में रहने वाले प्रार्थिया आर. रूपा पिता स्व. आर. राजू उम्र 30 वर्ष जो सहपरिवार तिरूपती बालाजी दर्शन करने गये थे कि दिनांक 08.02.24 को शाम 06.00 बजे पडोसी के द्वारा प्रार्थी को फोन कर बताये की आपके घर में चोरी हो गया है

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: सिम्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों के सराहनीय प्रयासों से एक मनोरोग बालिका न केवल अपने परिवार तक पहुंच पाई बल्कि मानसिक स्थिति में भी सुधार देखा गया।

प्रार्थी दिनांक 10.02.24 को वापस तिरूपति बालाजी से बिलासपुर अपने पर घर पहुंचा तो देखा की घर का सभी समान बिखरा हुआ पडा था, अज्ञात चोर द्वारा घर का आलमारी को खोलकर तिजोरी में रखे 01 नग सोने की रानीहार वजल 28 ग्राम कीमती 164595 रू. 01 नग सोने की चैन वजनी 14.460 ग्राम कीमती 60000रू, 01 नग सोने की एयर रिंग वजनी 03 ग्राम कीमती 12000रू, चांदी 01 जोडा कडा कीमती 1250रू एवं नगदी 25000रू जुमला कीमती 262845 रू किसी को अज्ञात चोर द्वारा घर के अंदर से ताला तोड़कर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट अप क्र. 58 / 2024 धारा 457,380 भादवि अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

जिले में इस तरह की अन्य घटनायें होने की सूचना पर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री संदीप पटेल के द्वारा तत्काल तस्दीक एवं अग्रिम कार्यवाही हेतू दिशा निर्देश देने पर थाना प्रभारी तारबाहर के नेतृत्व में सायबार सेल के संयुक्त टीम गठीत कर घटना स्थल के आस-पास के चोरी के पूर्व के आरोपियों एवं संदेहियों से पुछताछ किया गया जिसमें आरोपी – बजरंग कुमार, रघुवीर गोस्वामी से बारीकी से पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये आरोपीगणों द्वारा जुर्म करना स्वीकार किये है एवं चोरी के मशरूका को बजरंग कुमार व रघुवीर गोस्वमी द्वारा सोने को ओम सोनी के पास बेचने एवं नानू केंवट द्वारा साने को बेचने माध्यम बना था। आरोपी के कब्जे से चोरी गये माल मशरूका को बरामद का जप्त कर विधिवत अभिरक्षा में लिया गया । –

यह भी पढ़ें   नंबर प्लेट व्यवसाय से जुड़े दुकान संचालक की ली गई बैठक

संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अनिल अग्रवाल, उनि संजीव ठाकुर प्रआर / देवमुन पुहुप आर० – संदीप, मुरली, प्रफुल लाल एवं निखिल जादव का योगदान रहा ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: गोबर से ऑर्गेनिक धूप और मच्छर अगरबत्ती बनाकर महिलाएं कर रही मोटी कमाई

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: गोबर से ऑर्गेनिक धूप और मच्छर अगरबत्ती बनाकर महिलाएं कर रही मोटी कमाई

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   कलेक्टर पहुंचे सिम्स, विभिन्न वार्डो का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   थाना कोनी पुलिस टीम द्वारा निजात अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending