छत्तीसगढ़
पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा माननीय मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री महोदय के निर्देशों से कराया गया अवगत
बिलासागुड़ी में आयोजित हुई अपराध समीक्षा बैठक 🔷
🔷 पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा माननीय मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री महोदय के निर्देशों से कराया गया अवगत 🔷
🔷अवैध नशा, बार-क्लब के समयावधि में संचालन, क्राइम कंट्रोल, पब्लिक पुलिस रिलेशन और यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु दिए गए कड़े निर्देश 🔷
🔷गुंडा बदमाश पर नियंत्रण, अवैध उत्खनन व परिवहन, अवैध नशा हेतु अंतर्विभागीय संयुक्त कार्यवाही के निर्देश 🔷
🔷 बेसिक पुलिसिंग, नाईट ग़स्त, वीआईपी ड्यूटी और क़ानून व्यवस्था के दौरान दुरुस्त व्यवस्था के दिए गए निर्देश 🔷
आज दिनाँक 13/2/2024 को रेंज बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला (आईपीएस) द्वारा बिलासपुर ज़िला पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जयसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (iucaw) गरिमा द्विवेदी, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) संदीप पटेल (आईपीएस), नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार (आईपीएस), आईपीएस प्रशिक्षु अजय कुमार, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयन बेहार, उप पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) कृष्ण कुमार पटेल, उप पुलिस अधीक्षक आ.जा.क. डेरहा राम टण्डन, अनुविभागीय पुलिस अधीक्षक (कोटा) सिद्धार्थ बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) मंजुलता केरकेट्टा, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय साहू, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहूजा, रक्षित निरीक्षक, ज़िला के समस्त थाना चौकी प्रभारी, महिला, आजक, एसीसीयू प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टेनो, रीडर, शिकायत शाखा, डीएसबी और चुनाव सेल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर संजीव शुक्ला आईपीएस द्वारा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस मुख्यालय के द्वारा दिये गये क़ानून व्यवस्था, क्राइम कंट्रोल, वीआईपी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के प्राप्त दिशानिर्देश को कड़ाई से पालन कर सक्त पुलिस व्यवस्था बनाने हेतु निर्देश दिये। थाना चौकी में विजीवल पुलिसिंग, बेसिक पुलिसिंग, रात्रि गस्त, स्कूल कॉलेज खुलने बंद होने और सुबह और शाम 6 से 11 के समय थाना पेट्रोलिंग का सही उपयोग, अवैध नशा नारकोटिक्स आदि पर ड्रग इंस्पेक्टर के साथ संयुक्त कार्यवाही, अवैध परिवहन -उत्खनन पर प्रशासन के साथ संयुक्त कार्यवाही, जुआ, सट्टा, गुंडा बदमाश निगरानी बदमाश आदि पर कार्यवाही और नये क़ानून के अनुसार लोगो को जानकारी और कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये।
ज़िले के सड़क दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए सड़क दुर्घटना की समीक्षा कर दुर्घटना कम करने और दुर्घटना से मृत्यु को रोकने के उपाय सभी थाना चौकी प्रभारी को निर्देश साथ ही ट्रैफिक इंजीनियरिंग, यातायात शिक्षा और (ट्रैफिक इनफ़ोर्समेंट) यातायात नियम का पालन को महत्व देते हुए सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाने हेतु तथा दुर्घटना जन्य चिन्हांकित जगह पर उचित व्यवस्था बनाने निदान के लिये सर्वे कर जानकारी और सुधार करने निर्देश दिये।
समय समय पर मिल रहे शिकायत और आपराधिक गतिविधि को कड़ाई से कार्यवाही कर रोकथाम करने तथा सभी राजपत्रित अधिकारी को थाना के कार्यों की मॉनिटरिंग कर बेहतर पुलिसलिंग कर आपराध नियंत्रण और क़ानून व्यवस्था से ज़िला को सुरक्षित करने आवश्यक दिशानिर्देश दिये जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा आश्वस्त किए कि दियेगये निर्देशों का प्रभाव आगामी दिनों में दिखने को मिलेगा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
