छत्तीसगढ़
प्राथमिक स्वथ्य केंद्र बेलगहना मे फ्रिज एवं इन्वार्टर तथा बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर अपराध क्रमांक 100/ 23 धारा 457,380,34 भादवि अपराध क्र 51/24 धारा 457,380,427,34 ipc
💠प्राथमिक स्वथ्य केंद्र बेलगहना मे फ्रिज एवं इन्वार्टर तथा बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार नाम आरोपी – 1-सकिल अंसारी पिता मो. जलील अंसारी उम्र 24 वर्ष निवासी पंडरापथरा चौकी बेलगहना मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 15.01.24 एवं 30.01.2024 को प्रार्थी रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13-14.01.24 तथा 29-30.01.2024 की अलग अलग रात्रि मे PHC बेलगहना अस्पताल का दरवाजा का ताला तोड़कर अस्पताल मे तोड़फोड़ कर रखे इन्वर्टर और बैटरी तथा L.G. कंपनी का फ्रिज तथा श्रृंगार पेटी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
दौरान विवेचना के दिनांक 10.02.24 को कौशल पटेल, रूबी खान उर्फ़ मुस्कान के कब्जे से चोरी के फ्रिज व श्रृंगार पेटी को जप्त कर आरोपियों को गिरप्तार कर रिमांड मे भेजा गया है था एक आरोपी सकिल अंसारी घटना दिनांक से फरार था जिसकी पटासाजी कर आरोपी सकिल अंसारी को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर बेलगहना अस्पताल मे फ्रिज, शृंगार पेटी, इन्वाटर एवं इन्वार्टर बैटरी चोरी करना स्वीकार किया तथा आरोपी सकिल अंसारी के कब्जे से इन्वाटर एवं इन्वार्टर बैटरी, घटना मे प्रयुक्त राड को बरामद कर मुताबित जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जे पुलिस ली गई, उक्त प्रकरण आरोपी के विरुद्ध धारा सादर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने पर आरोपी सकिल अंसारी पिता जलील अंसारी उम्र 24 वर्ष निवासी पंडरापथरा चौकी बेलगहना को आज दिनांक 13.02.2024 को गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी विवेक पाण्डेय प्रआर भुनेश्वर मरावी, प्रीतम सिंह राजपूत कौशल बिंझवार, सत्येंद्र राजपूत, आरक्षक राकेश पोर्ते, गोविंदा जायसवाल की विशेष योगदान रहा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
- Uncategorized5 days ago
भारतीय रेलवे ने इतिहास रचा: कोलकाता से नेपाल पहुंची पहली कंटेनर ट्रेन, दोनों देशों के बीच माल ढुलाई के नए युग की शुरुआत
- Uncategorized4 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
- Uncategorized6 days ago
एक अफसर, एक कारः सरकारी वाहनों के दुरुपयोग रोकने मोदी सरकार का बड़ा फैसला
- Uncategorized1 day ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Uncategorized3 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
- Uncategorized11 hours ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
















