Connect with us

छत्तीसगढ़

शराब से भरी ट्रक को लूटने वाला पाँच वर्षों से फरार आरोपी चढ़ा बिलासपुर पुलिस के हत्थे

Published

on

आरोपी को गिरफ़्तार कर किया गया न्यायालय पेश

आरोपी – जाकिर खान पिता फाजिल खान उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम परछा थाना मोलभाव जिला हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)*

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा 173(8) के प्रकरणों को जल्द ही निकाल करने का निर्देश दिया गया था । इसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)श्रीमति अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना कोटा द्वारा पुराने प्रकरणों के फ़रार आरोपियों की तलाश की जा रही थी ।

इसी परिपेक्ष्य में एक प्रकरण अपराध क्रमांक 539/2019 धारा 392,394,323,435,120(बी) भा. द. वि. जो 13.11.2019 को दर्ज हुआ था जिसमें वेलकम डिस्टलरी छेरकाबांधा जिला बिलासपुर से टाटा कंपनी का अल्ट्रा 1518 ट्रक जिसमें देशी मदिरा प्लेन 871 पेटी कीमती 258480 रूपये शराब को बोलेरो वाहन में बैठे आरोपियों के द्वारा मिर्च पाउडर को आंखों में छिड़क कर मारपीट कर शराब से भरे ट्रक कुल कीमत 45084800 रुपए कि लूट हुई थी।प्रकरण में कुल 07 नफर आरोपी 01.सनी उर्फ भूपेंद्र मानिकपुरी निवासी पुरानी बस्ती कोटा 02.महेश कुमार घृतलहरे निवासी मांढर 03. प्रीत कुमार निवासी सिमगा 04.भागीरथी उर्फ संजू घृतलहरे को गिरफ्तार कर अभियोग पत्र तैयार कर धारा 173(8) जा.फो. के तहत माननीय न्यायालय में चालान पेश किया गया था ।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : मनरेगा से लाभान्वित हो रहे किसान, कुएं ने बढ़ाई धान की पैदावार

प्रकरण में 173(8) जा.फो. के तहत विवेचना के दौरान प्रकरण के अन्य आरोपी 05. अजय तिवारी निवासी पुरानी पुरानी बस्ती कोटा 06. उमेश अग्रवाल निवासी चंडी माता चौक कोटा 07. सूरज कोल निवासी पुरानी बस्ती कोटा को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही में लिया गया था ।प्रकरण में अग्रिम विवेचना दौरान दिनांक 05.09.2024 को आरोपी जाकिर खान पिता फाजिल खान उम्र 48 वर्ष निवासी परछा थाना मोदहा जिला हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कार्यवाही में – सहायक उप निरीक्षक हेमंत पाटले, प्रधान आरक्षक 277 बलबीर सिंह , आरक्षक 1148 सरफराज खान का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   आतंकवाद संगठन अल-बद्र से जुड़ा आतंकी श्रीनगर से गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   गरियाबंद : स्वास्थ्य मंत्री ने सुपेबेड़ा में किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन, वैकल्पिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   धमतरी जिले के 17वें कलेक्टर के तौर पर पीएस एल्मा ने ग्रहण किया पदभार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending