Connect with us

छत्तीसगढ़

परिवार ने घर के ​पीछे दफना दिया महिला का शव, ग्रामीणों के विरोध के बाद कब्र से निकाली गई लाश…

Published

on

chhattisgarh keshri breaking

केशकाल: प्रदेश के वनांचल क्षेत्रों में धर्मांतरण के मामलों में कमी नहीं आ रही है, आए दिन बस्तर सहित अन्य क्षेत्रों से धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर चक्का जाम और बवाल जैसी खबरें आती है। इसी बीच केशकाल से एक बार फिर ऐसी ही खबर सामने आई है। दरअसल केशकल नेशनल हाइवे पर एक बार फिर लगभग 5 घंटा मेगा जाम लगा। बताया जा रहा है कि धर्म परिवर्तन करने वाले एक परिवार के लोगों ने बुजुर्ग की मौत के बाद उसे घर के पीछे दफना दिया था, जिसे लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया।

मिली जानकारी के अनुसार मामला ग्राम धनोरा का है, जहां पिछले दिनों धर्मान्तरित ईसाई परिवार के द्वारा बुजुर्ग की मौत के बाद ग्रामवासियों, गांव के गांयता एवं पुजारी को जानकारी दिए बिना ही मृतक के शव को घर के पीछे दफन करने पर ग्रामवासियों ने काफी विरोध जताया था।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में पौने दो करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगे

वहीं, मामले को लेकर 2 दिन पहले ग्रामीणों ने एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंप कर बेड़मा चौक में चक्काजाम व उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण रविवार 12 बजे से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एनएच 30 बेड़मा चौक में चक्काजाम पर बैठ गए।

मामला गरमाने के बाद देर रात प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सहमति बनी और सुबह महिला का शव कब्र से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से निपटने जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद- कलेक्टर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अच्छी खबर: किडनी के मरीजों के लिए राज्य के 27 जिला अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   3 किलो गॉंजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, तलाश रहा था ग्राहक पुलिस ने पहुंचकर...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending